न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : हर चौथा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव, कम आंकड़ों का कारण बन रही जांच में कमी

बीते दिन सोमवार को 234 पॉजिटिव केस आये जो कि 1115 जांच में सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 May 2021 12:31:58

बीकानेर : हर चौथा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव, कम आंकड़ों का कारण बन रही जांच में कमी

बीते दिन सोमवार को 234 पॉजिटिव केस आये जो कि 1115 जांच में सामने आए हैं। अर्थात करीब हर चौथा सैंपल संक्रमित सामने आ रहा हैं। आंकड़ों में आई इस गिरावट का कारण जांचों में कमी बन रहा हैं। इससे पहले जब तीन हजार के आसपास टेस्ट आ रहे थे तब पॉजिटिव की संख्या सात सौ से आठ सौ के आसपास थे। दरअसल, डिस्पेंसरी स्तर पर ही जांच कम होने से रोगियों की संख्या घटी है। ऐसे में कम आंकड़ों के बावजूद बीकानेर में अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना रोगियों का सर्वे किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पॉजिटिव केस अधिक आ रहे हैं, वहां पता लगाया जा रहा है कि किस को बुखार, खांसी व जुकाम है। अगर ऐसे रोगी है तो उनकी RTPCR जांच करवाई जा रही है। खासकर नर्सिंग स्टॉफ को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है।

कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि दिनभर में 234 पॉजिटिव केस आए हैं। यह केस पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। बीकानेर के दोनों सैटेलाइट अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम नहीं हो रही है। यहां से लगातार हर तीसरा व चौथा टेस्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। वहीं कुछ कॉलाेनियों में कोरोना ने डेरा डाला हुआ है। इसमें जयनारायण व्यास कॉलोनी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, पवनपुरी, कांता खतुरिया कॉलोनी, सार्दुल गंज क्षेत्र शामिल है। बीकानेर के जिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरेाना पॉजिटिव अधिक मिल रहे हैं उनमें श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत के अलावा लूणकरनसर व खाजूवाला भी है। यहां भी तहसील मुख्यालयाें के बजाय दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव केस मिले हैं।

राजस्थान में कोरोना : 29,459 मरीज रिकवर, 157 की मौत बड़ी चिंता

प्रदेश में बीते दिन कोरोना के 11,597 मामले सामने आए जो कि कम जरूर हुए हैं लेकिन इसके पीछे का कारण प्रदेश में होती कम जांच भी हैं। राज्य में सोमवार को महज 36,176 सैंपल की ही जांच हुई है, जिसके कारण पॉजिटिविटी रेट 32 फीसदी दर्ज हुई। वहीँ मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं। सरकारी आंकड़ों में ही 157 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक्टिव केस 1.94 लाख से घटकर 1.76 लाख पर पहुंच गए। कोरोना के साथ अब अब ब्लैक फंगस के केसों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

भारत में कोरोना : बीते 24 घंटे में 4.22 लाख मरीज हुए ठीक, 4,334 लोगों ने गंवाई जान

देश के ज्यादातर राज्यों को अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटे में देश में 4,22,227 मरीज ठीक हुए है। यह एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग ठीक हुए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड 1.63 लाख की कमी हुई। बीते दिन देश में 2,62,891 नए कोरोना मरीज मिले है। यह लगातार दूसरा दिन रहा, जब एक दिन में 3 लाख से कम संक्रमित मिले। सोमवार को देश में रिकॉर्ड 4,334 मरीजों की मौत हुई। यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी। देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2.52 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इनमें से करीब 2.15 करोड़ मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम