न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : तांडव मचाने के बाद अब गिर रहा कोरोना का ग्राफ, अस्पताल में खाली हुए बेड

मंगलवार को रिपोर्ट में 233 पॉजिटिव केस आए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जहां सबसे ज्यादा पॉजिटिव के आए थे, वहां भी अब यह महामारी डबल डिजिट में सिमट गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 11:54:09

बीकानेर : तांडव मचाने के बाद अब गिर रहा कोरोना का ग्राफ, अस्पताल में खाली हुए बेड

एक समय ऐसा आया था जब कोरोना ने बीकानेर में तांडव मचा रखा था। लेकिन अब लॉकडाउन के साथ ही कोरोना का ग्राफ भी लगातार नीचे गिर रहा हैं। मंगलवार को रिपोर्ट में 233 पॉजिटिव केस आए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जहां सबसे ज्यादा पॉजिटिव के आए थे, वहां भी अब यह महामारी डबल डिजिट में सिमट गई है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में पीबीएम अस्पताल के कोविड आउटडोर में 66 पॉजिटिव केस मिले। यहां करीब पौने तीन सौ सेम्पल लिए गए थे। दूसरी लहर के पीक में यहां हर दूसरा केस पॉजिटिव आ रहा था लेकिन अब यह आंकड़ा करीब आठ तक आ गया है।

इसके अलावा रेलवे अस्पताल में दो पॉजिटिव, दो नंबर डिस्पेंसरी में तीन, गंगाशहर डिस्पेंसरी में 23, पीबीएम अस्पताल के चेस्ट व टीबी विभाग में छह, रेलवे स्टेशन पर पांच पॉजिटिव केस आए हैं। इसके अलावा भी अधिकांश सेंटर पर सिंगल डिजिट में ही पॉजिटिव केस है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित कुछ ऐसे सेंटर्स भी है जहां कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। ​​​​पीबीएम अस्पताल में भी अब रोगियों की संख्या कम हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड की संख्या भी पिछले दिनों में बढ़ी है।

राजस्थान में राहत : 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई संक्रमण की दर, मिले सिर्फ 3,404 नए मामले

राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा हैं और कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण की दर अब 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई जो कि सुखद हैं। बीते 24 घंटों में 3,404 नए संक्रमित मिले जो कि 7 अप्रैल अर्थात 48 दिन में आए केसों में सबसे कम हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट में भी एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ और यह 88 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। सभी जिलों में रिकवर मरीजों की संख्या नए केसों की तुलना में अधिक है। आज पूरे राज्य में 15,635 मरीज रिकवर हुए हैं। इधर मौत के केसों ने अभी भी सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन पूरे राज्य में इस बीमारी से 105 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रदेश का डेथ रेशो अभी भी एक फीसदी से भी कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती