न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के लिए राहत लेकर आया लॉकडाउन, थमता नजर आ रहा कोरोना का कहर, मिले 2298 नए मामले, 66 की मौत

कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह लगभग 55 दिन पीछे लौट गए हैं। पिछले 24 घंटे में रविवार को 2,298 नए कोरोना केस मिले, जबकि 66 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 May 2021 9:42:37

राजस्थान के लिए राहत लेकर आया लॉकडाउन, थमता नजर आ रहा कोरोना का कहर, मिले 2298 नए मामले, 66 की मौत

राजस्थान में एक समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा था जिसमें आए दिन संक्रमितो का बड़ा आंकड़ा आ रहा था जिससे अस्पतालों की व्यवस्था बिगड़ी और मौत का आंकड़ा ऊंचा हुआ। लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से राजस्थान को राहत मिलने लगी हैं और कोरोना का कहर थमता नजर आ रहा हैं। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह लगभग 55 दिन पीछे लौट गए हैं। पिछले 24 घंटे में रविवार को 2,298 नए कोरोना केस मिले, जबकि 66 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। इससे पहले 5 अप्रैल को राजस्थान में 2429 कोरोना पॉजिटिव केस आए थे। प्रदेश में अब रिकवरी रेट करीब 94 प्रतिशत हो गई है। यहां 30 मई को 33 में से 22 जिलों में 50 से भी कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इसके अलावा 7 जिले ऐसे है जहां 100 से ज्यादा केस मिले।

सबसे ज्यादा 601 पॉजिटिव केस राजधानी जयपुर में मिले। यहां 14 लोगों ने दम तोड़ा और करीब चार गुना यानी 2325 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 203 संक्रमित अलवर में मिले। यहां 3 मौतें और 642 मरीज रिकवर हुए। तीसरे नंबर पर जोधपुर जिला रहा। जहां 164 पॉजिटिव केस, 5 मौतें और 518 मरीज ठीक हुए। इसी तरह राजस्थान में सबसे कम संक्रमित 3-3 केस जालौर और धौलपुर में आए। यहां क्रमश: 16 और 47 मरीज ठीक हुए। इसके अलावा करौली में 7 और सिरोही में 9 पॉजिटिव केस मिले।

लॉकडाउन में कम हो गए कोरोना के डेढ़ लाख एक्टिव केस

राजस्थान में पिछले 21 दिनों में कोरोना के करीब डेढ़ लाख एक्टिव केस घट गए है। यहां 9 मई को एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख पार कर गई थी। इसके बाद अब 30 मई को 49 हजार 224 एक्टिव केस रह गए है। प्रदेश में अब रिकवरी रेट करीब 94 प्रतिशत हो गई है। इस वक्त सबसे ज्यादा 10 हजार एक्टिव केस जयपुर में है। इसके बाद अलवर और जोधपुर में 3-3 हजार, उदयपुर, सीकर, कोटा, गंगानगर में 2-2 हजार एक्टिव केस है। 18 जिलों में 1000 से भी कम एक्टिव केस रह गए है। राजस्थान में 10 मई से सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद पिछले 20 दिनों में 21 जिले ऐसे है। जहां संक्रमण की दर 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है। WHO की गाइडलाइन के मुताबिक यदि किसी क्षेत्र में पॉजिटिव दर 5 प्रतिशत से कम है तो वहां कोरोना महामारी नियंत्रण में होना मानी जाएगी।

भारत में कोरोना : मौत का आंकड़ा पिछले 34 दिनों में सबसे कम, मिले 1.53 लाख नए मरीज

देश में बीते दिन नए मामलों के साथ-साथ पहली बार मौत के आंकड़ों में भी गिरावट देखी गई। देश में बीते 24 घंटे में 1,53,347 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, इस दौरान 3,129 लोगों की मौत भी हुई। एक दिन में जान गंवाने वालों का यह आंकड़ा पिछले 34 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 27 अप्रैल को 3,286 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 2,37,568 मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 20.22 लाख पर पहुंच गई है। देश में अब तक 3.29 लाख लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल