न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : राहत भरी खबर, मिले 2 माह के सबसे कम 22 कोरोना संक्रमित, रिकवर होने वालों की संख्या अब सात गुना

जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है, वहीं रिकवर होने वालों की संख्या अब सात गुना अधिक हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 1:16:37

टोंक : राहत भरी खबर, मिले 2 माह के सबसे कम 22 कोरोना संक्रमित, रिकवर होने वालों की संख्या अब सात गुना

अब स्पष्ट संकेत मिलने लगा है कि कोरोना संक्रमण का आंकड़ा जून में हाशिए पर आ जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है, वहीं रिकवर होने वालों की संख्या अब सात गुना अधिक हो गई है। शुक्रवार को 22 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं एक ही दिन में 165 रिकवर हुए हैं। इसमें 158 होम आइसोलेशन एवं 7 अस्पताल में ठीक हुए। दुखद पहलु यह है कि शुक्रवार को कोरोना से तीन मौतों की पुष्टि चिकित्सा विभाग ने की है। जिले में गत वर्ष से अब तक 81 मौतें बताई जा रही है।

जिले में गत वर्ष से अब तक 9485 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, वहीं 9091 रिकवर हुए हैं। जिले में रिकवर केस में तेजी आने के बाद जिले में अब 313 एक्टिव केस ही मौजूद है। जिसमें 189 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। 124 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, जिसमें 95 मरीजों के ऑक्सीजन लगी है, 5 वेंटिलेटर पर एवं 10 आइसीयू में भर्ती है। जबकि 14 भर्ती मरीजों की स्थितियां सामान्य है।

जिले में रिकवर होने वालों की संख्या में तेजी आने के कारण एक्टिव कंटेनमेंट जोन 8 रह गए हैं। जो काफी राहत भरी स्थितियां है। जिले में शुक्रवार को 22 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें टोडारायसिंह, निवाई एवं टोंक ग्रामीण में एक-एक, देवली में 3, मालपुरा में 4 व उनियारा में 5 केस सामने आए। टोंक जिले समेत अन्य जिलों में भी कम हो रहे कोरोना के आंकड़ों को लेकर सरकार भी गाइड लाइन में एक जून से सख्ती कम कर सकती है। ऐसे में जिले में संक्रमण का गिरता ग्राफ नीचे आने के कारण एक जून से अनलॉक की शुरुआत हो सकती है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार

राजस्थान में लॉकडाउन सफल होता नजर आ रहा हैं जहां कोरोना का संक्रमण अब काबू में दिखाई दे रहा हैं। हर दिन आने वाले आंकड़ों की रफ्तार में बहुत कमी आई हैं। राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को कोरोना से इलाज के दौरान 78 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बीते 7 दिन का रिपोर्ट देखे तो नए संक्रमित केस की रफ्तार 55 फीसदी तक की कमी आई है, जबकि मौत की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट। राज्य में 17 ऐसे जिले रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल