Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : संक्रमण जरूर कम हुआ लेकिन फिर बढ़ी मौतों की संख्या, 0.27 फीसदी रही पाजिटिविटी रेट

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन बाद फिर दिल्ली में 25 मौत होने की जानकारी दी है। इससे पहले 12 जून को एक दिन में 28 लोगों की मौत हुई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Jun 2021 10:11:23

दिल्ली : संक्रमण जरूर कम हुआ लेकिन फिर बढ़ी मौतों की संख्या, 0.27 फीसदी रही पाजिटिविटी रेट

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। लेकिन संक्रमण के चलते मरीजों की मौत की संख्या अभी भी अधिक देखने को मिल रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन बाद फिर दिल्ली में 25 मौत होने की जानकारी दी है। इससे पहले 12 जून को एक दिन में 28 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार को 77891 सैंपल की जांच में 0.27 फीसदी कोरोना संक्रमण की दर से 212 नए मामले सामने आए। इस बीच 516 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। इसी के साथ ही राजधानी में अब कोरोना के सक्रिय मामले भी तीन हजार के नीचे आ गए हैं। फिलहाल 2749 मरीजों का उपचार घर और अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 781 मरीजों का उनके घरों में उपचार चल रहा है।
इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 14,31,710 हो चुके हैं, जबकि 24,876 लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। अब तक 14,04,085 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 6169 हो चुकी है। राजधानी में अभी तक की स्थिति देखें तो संक्रमण दर 6.99 फीसदी रही है। जबकि मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के मामले कम होने के कारण अब अस्पताल भी खाली नजर आ रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों को मिलाकर राजधानी में कोरोना मरीजों के लिए 23953 बिस्तर हैं जिनमें से 22316 खाली पड़े हैं। ठीक इसी तरह कोविड निगरानी केंद्र में 6288 में से 6195 बिस्तर खाली हैं और स्वास्थ्य केंद्रों पर 627 में से 601 बिस्तर रिक्त पड़े हैं। देश में कम हो रहा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, सिर्फ 4 राज्यों में आए रिकवरी से ज्यादा नए केस

देश में बुधवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामलों में मामूली बढ़त दिखी। 67,256 नए पॉजिटिव मिले। 2,329 संक्रमितों की मौत हुई और 1 लाख 3 हजार 853 ठीक हो गए। इससे पहले 14 जून को 60,008 और 15 जून को 62,214 नए मरीज मिले थे। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 38,950 की कमी आई। अभी 8 लाख 21 हजार 392 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन देश में सिर्फ 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (UT) ही ऐसे रहे, जहां नए संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा रही। इनमें मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव शामिल हैं। बाकी 32 राज्यों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका