न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : संक्रमितो की संख्या में भारी गिरावट, हर पांचवां टेस्ट आ रहा पॉजिटिव

शुक्रवार को बीकानेर में 205 पॉजिटिव आए हैं। अभी बीकानेर में हर पांचवां टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। शुक्रवार की रिपोर्ट 1057 टेस्ट की जांच करने पर सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 May 2021 12:43:25

बीकानेर : संक्रमितो की संख्या में भारी गिरावट, हर पांचवां टेस्ट आ रहा पॉजिटिव

बीकानेर के कोरोना रोगियों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है। शुक्रवार को बीकानेर में 205 पॉजिटिव आए हैं। अभी बीकानेर में हर पांचवां टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। शुक्रवार की रिपोर्ट 1057 टेस्ट की जांच करने पर सामने आए हैं। इस सूची में बीकानेर के तीन बड़े कलेक्शन सेंटर के बहुत कम टेस्ट की रिपोर्ट है। बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर सेैटेलाइट अस्पताल के साथ ही कोविड ओपीडी के बहुत कम टेस्ट हुए। इन केंद्रों पर पॉजिटिव भी बहुत कम संख्या में आए हैं। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन होने के कारण छुट्‌टी हो गई थी। ऐसे में टेस्ट काफी कम संख्या में हुए। जिले में एक्टिव केस की संख्या भी आज चार हजार के आंकड़े तक पहुंच जायेगी, जो पहले नौ हजार तक पहुंच गई थी। बीकानेर में यही रफ्तार रहती है तो जल्दी ही कोरोना का आंकड़ा सिमटकर दो अंकों में आ सकता है।

कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह की रिपोर्ट में चौपड़ा बाड़ी, गोगागेट, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, नयाशहर, रामपुरा, बंगला नगर, रामपुरिया हवेली के पास, पुरानी गिन्नाणी, सुभाषपुरा, इंदिरा कॉलोनी, पुलिस लाइन, करणी नगर, बीछवाल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, शिवबाड़ी, तिलक नगर, विराट नगर, कांता खतुरिया कॉलोनी, जयपुर रोड, राज नगर, पवनपुरी, सार्दुल कॉलोनी, शास्त्री नगर, गंगाशहर, डूंगरगढ़, देशनोक, कोलायत, महाजन व नापासर के पॉजिटिव केस है।

राजस्थान में कोरोना : संक्रमितों के साथ घटा मौतों का आंकड़ा, 18,264 मरीज रिकवर

कोरोना का दौर जारी है जिसमें घटते आंकड़ों की वजह से राहत मिलने लगी हैं। राजस्थान में 35 दिन बाद शुक्रवार को 7 हजार से कम 6,225 केस मिले हैं, जबकि 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं राहत की बात ये है कि 18,264 मरीज रिकवर हुए हैं। आज राज्य में रिकवरी रेट 85 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। सबसे अच्छी रिकवरी रेट जालौर में 94 फीसदी, जबकि सबसे कम 63 फीसदी जैसलमेर की है। मरीजों की बढ़ती रिकवरी का नतीजा है कि प्रदेश में अब हर बड़े अस्पतालों में लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट के बैड्स आसानी से मिलने शुरू हो गए हैं। राजस्थान में एक तरफ तो कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक नया खतरा म्यूकोमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 700 केस मिल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल