न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सिस्टम की विफलता के चलते राहगीर पर गिरा 200 साल पुराना बरगद का पेड़, हुई मौत

सिस्टम की विफलता का एक नजारा देखने को मिला सोमवार शाम चौड़ा रास्ता स्थित गोलछा सिनेमा के पास जहां 200 साल पुराना बरगद का पेड़ जमीन से उखड़ गया और एक राहगीर पर गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 11:27:33

जयपुर : सिस्टम की विफलता के चलते राहगीर पर गिरा 200 साल पुराना बरगद का पेड़, हुई मौत

राजधानी जयपुर में सोमवार को बादल जमकर बरसे और करीब 3.6 इंच बारिश दर्ज की गई। लेकिन इस बारिश ने सिस्टम की कई विफलताओं को भी उजागर किया हैं जिसमें रोड पानी के साथ बह गए और नालों की सफाई ना होने की वजह से घरों में पानी भर गया। सिस्टम की विफलता का एक नजारा देखने को मिला सोमवार शाम चौड़ा रास्ता स्थित गोलछा सिनेमा के पास जहां 200 साल पुराना बरगद का पेड़ जमीन से उखड़ गया और एक राहगीर पर गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे में बन्ने सिंह राठौड़ (50) निवासी रावण गेट कालवाड़ रोड करधनी की पेड़ के नीचे दबने से मृत्यु होे गई, जबकि 3 कारें दबने से क्षतिग्रस्त हो गईं और चाय की एक थड़ी भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

news,latest news,news in hindi,local news,rajasthan,jaipur

बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी के तहत यहां नाले का काम किया जा रहा था। गड्डा खोदे 10 दिन हो गए थे और ठेकेदार ने काम की गति धीमी रखी, जिसके चलते बारिश की वजह से पानी बढ़ता गया और पानी पेड़ की जड़ों तक पहुंच गया। इसके लिए खोदे गए गड्‌ढे में पानी भरने से वहां खड़े 200 साल पुराने बरगद के पेड़ की जड़ाें में कटाव आ गया। इससे पेड़ धराशायी हो गया और बन्ने सिंह नीचे दब गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, निगम व एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल अवस्था में बन्ने सिंह को बाहर निकाला, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बन्ने सिंह पार्सल उठाने का काम किया करते थे और काम से घर लौट रहे थे। इस दौरान वहां कई वाहन क्रॉसिंग के लिए खड़े थे और अचानक तेज बारिश के चलते राहगीर और दोपहिया वाहन चालक पेड़ के नीचे आकर रुक गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने स्मार्ट सिटी कंपनी वन निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी। घटना के डेढ़ घंटे बाद सिविल डिफेंस की टीम नगर निगम के अफसर वहां पहुंचे और करीब 3 क्रेनों की सहायता से पेड़ को हटाने की कोशिश की गई, लेकिन पेड़ काफी बड़ा था, जब पेड़ हटा नहीं पाए तो मजदूरों की मदद से पेड़ को 5 से 6 जगह कटवाया गया। यह काम देर रात तक पेड़ को हटाने का काम चल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल