न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

300 करोड़ की कोकीन के साथ पंजाब के 2 तस्कर जम्मू में गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एक आतंकी (नार्को-टेरर) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक वाहन से 30 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपए है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बनिहाल इलाके से कोकीन की बरामदगी के बाद पंजाब के दो निवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 9:17:47

300 करोड़ की कोकीन के साथ पंजाब के 2 तस्कर जम्मू में गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एक आतंकी (नार्को-टेरर) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक वाहन से 30 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपए है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बनिहाल इलाके से कोकीन की बरामदगी के बाद पंजाब के दो निवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया, “शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के नेतृत्व में रामबन पुलिस ने कश्मीर से जम्मू आ रहे एक वाहन को बनिहाल रेलवे चौक के पास रोका, जिससे 30 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है।”

पंजाब के 2 लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपए है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। कोकीन को सफलतापूर्वक जब्त किए जाने से एक बड़े मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है।

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब 10:35 बजे रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनिहाल रेलवे चौक पर हरियाणा में पंजीकृत एक वाहन को रोका। यह वाहन जम्मू की ओर से आ रहा था। इससे 30 किलो कोकीन बरामद की गई है। इस साल की सबसे बड़ी खेप है।

एडीजीपी सिंह ने बताया कि एसएसपी रामवन को तस्करी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। ऐसी कार्रवाई लगातार जारी है। बड़ी संख्या में अब तक रामवन पुलिस ने कार्रवाई की है। 2022 में 104 और 2023 में अब तक 36 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 2500 किलोग्राम पोस्त भूसा, 30 किलोग्राम कोकीन, 10 किलोग्राम चरस, 200 ग्राम हेरोइन और 200 गोलियां बरामद हुईं है।

एफआईआर दर्ज, मामले की जांच शुरू

सिंह ने बताया कि बनिहाल थाने में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बनिहाल थानाध्यक्ष मोहम्मद अफजल वानी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी सरबजीत सिंह और फगवाड़ा के हनी बसरा के रूप में हुई है।

कोकीन को सीमा पार से कश्मीर लाया गया था

पुलिस के मुताबिक, तीन किलोग्राम कोकीन को वाहन की छत पर छिपाकर रखा गया था, जबकि 27 किलोग्राम मादक पदार्थ उनके सामान से बरामद किया गया है. वानी ने बताया कि जब तस्करों को रुकने का संकेत दिया गया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनका पीछा करके गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कोकीन को सीमा पार से तस्करी कर उत्तरी कश्मीर से पंजाब ले जाया जा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत