Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : दो चचेरी बहनों और उनकी चाची की बरसाती नाले में बहने से हुई मौत, झाड़ियों में फंसे मिले शव

बरसाती नाले में बहने से दो चचेरी बहनों और उनकी चाची की मौत हो गई जिनके शव घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिले हैं। घटना चारनेट पंचायत क्षेत्र के बेहलड़ी गांव की है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 11:12:24

टोंक : दो चचेरी बहनों और उनकी चाची की बरसाती नाले में बहने से हुई मौत, झाड़ियों में फंसे मिले शव

जिले के घाड थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां बरसाती नाले में बहने से दो चचेरी बहनों और उनकी चाची की मौत हो गई जिनके शव घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिले हैं। घटना चारनेट पंचायत क्षेत्र के बेहलड़ी गांव की है। लोगों ने शव को निकालकर पुलिस को सूचना दी। करीब साढ़े छह बजे घाड थाना प्रभारी भंवर लाल मीणा मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद एसडीएम, डीएसपी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सरपंच ने शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही करने की मांग की। बाद में एसडीएम ने डॉक्टर को मौके पर ही डॉक्टर को मौके पर ही बुला कर पोस्टमार्टम कराया और शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
डीएसपी दीपक कुमार मीणा ने बताया कि बेहलडी निवासी सीता देवी गुर्जर (45) और उसकी भतीजी कृष्णा गुर्जर (17) और रिंकू गुर्जर (16) सुबह बकरियां चराने गई थीं। दोपहर बाद तीनों गांव के पास स्थित पहाड़ी पर बकरियां चरा रही थीं। शाम करीब 5 बजे तेज बारिश आ गई। ऐसे में तीनों बकरियों को लेकर नीचे उतर गईं और घर की ओर आने लगीं। इस दौरान पहाड़ी से नीचे बह रहे बरसाती नाले को पार करते समय एक का पैर फिसलने से वह नाले में बहने लगी तो उसे बचाने के लिए चाची व दूसरी लड़की ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं पाई और उसके साथ दोनों भी नाले में बह गईं। इस दौरान सीता देवी के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास बकरियां चरा रहे ग्वाले और लोग उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन तब तक तीनों दूर तक नजर नहीं आईं। आखिरकार करीब साढ़े छह बजे घटनास्थल से आधा किमी दूर गेरोटी के आंगनबाड़ी केंद्र के पास से गुजर रहे बरसाती नाले में तीनों के शव झाड़ियों में फंसे मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका