न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'1971 की जंग सैनिकों ने जीती, इंदिरा गांधी ने टेबल पर गंवा दी', अनिल विज का बड़ा बयान

भाजपा नेता अनिल विज ने 1971 युद्ध को लेकर इंदिरा गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा, सैनिकों ने युद्ध जीता, लेकिन इंदिरा गांधी ने टेबल पर हार दी। शिमला समझौते और सीजफायर पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 9:05:59

'1971 की जंग सैनिकों ने जीती, इंदिरा गांधी ने टेबल पर गंवा दी', अनिल विज का बड़ा बयान

हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने सोमवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 1971 में भारतीय सैनिकों ने जो युद्धभूमि में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, उसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वार्ताओं की टेबल पर खो दिया। चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश का भारी नुकसान किया — पहले आपातकाल थोपकर और फिर एक ऐतिहासिक सैन्य विजय को राजनीतिक रूप से कमजोर करके। उन्होंने बताया कि उस युद्ध में भारत ने न केवल 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया था बल्कि करीब 13,000 एकड़ भूमि भी जीती थी। अगर उस समय इंदिरा गांधी चाहतीं तो कोई भी शर्त मनवा सकती थीं।

विज ने कहा कि अगर उस समय इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) को भारत को सौंपने की शर्त रखी होती, तो वह हमें मिल सकता था क्योंकि पीओके भारत का हिस्सा है। लेकिन दुर्भाग्यवश, जो लड़ाई हमारे वीर सैनिकों ने मैदान में जीती थी, उसे इंदिरा गांधी ने बातचीत की मेज पर हार दिया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राजा हरि सिंह द्वारा हस्ताक्षरित विलय पत्र में पीओके भी शामिल था और वह भारत को दिया गया था। विज ने शिमला समझौते को लेकर इंदिरा गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं किया जा सकता।

“यह केवल सीजफायर है, जंग खत्म नहीं हुई”

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की बैठक के सवाल पर अनिल विज ने दो टूक कहा कि यह सिर्फ युद्धविराम (सीजफायर) है, वास्तविक लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने पाकिस्तान को “ना-पाकिस्तान” कहते हुए तंज कसा और दोहराया कि सिर्फ सीजफायर हुआ है, लेकिन युद्ध समाप्त नहीं माना जा सकता क्योंकि सेनाएं अभी भी सीमा पर मोर्चा संभाले हुए हैं, बैरकों में नहीं लौटी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सेनाएं बैरकों में नहीं लौटतीं, युद्ध को समाप्त नहीं माना जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी का सख्त संदेश भी विज ने दोहराया: “अगर तुम गोली मारोगे, तो हम गोला मारेंगे।”

कांग्रेस को बताया ‘युद्ध के मामलों में अनाड़ी’

पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के बाद विपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कई बातें गोपनीय होती हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन्हें "नासमझ" बताया और कहा कि उन्हें युद्ध की रणनीति और उसकी गंभीरता का कोई ज्ञान नहीं है। विज ने कहा कि युद्ध के समय, यहां तक कि एक सैनिक को भी यह नहीं बताया जाता कि अगली मिसाइल कहां दागी जाएगी, क्योंकि यह सब गोपनीय और रणनीतिक योजना का हिस्सा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत