Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर में घटकर 7 प्रतिशत पर पहुंची संक्रमण दर, 182 नए रोगी जबकि 15 मरीज ने तोडा दम

गुरुवार को 2 हजार 464 संदिग्धों की जांच में 7.38% की दर से 182 नए रोगी मिले। इनमें 110 शहरी क्षेत्र और 72 रोगी ग्रामीण क्षेत्र के शामिल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 May 2021 10:56:35

उदयपुर में घटकर 7 प्रतिशत पर पहुंची संक्रमण दर, 182 नए रोगी जबकि 15 मरीज ने तोडा दम

लेकसिटी उदयपुर में कोरोना संक्रमण अब कंट्रोल होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से उदयपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है। गुरुवार को 2 हजार 464 संदिग्धों की जांच में 7.38% की दर से 182 नए रोगी मिले। इनमें 110 शहरी क्षेत्र और 72 रोगी ग्रामीण क्षेत्र के शामिल हैं। एक्टिव केस में भी 60% की कमी आई है। 20 मई को एक्टिव केस 9 हजार के पार थे। लेकिन 27 मई को यह संख्या घटकर 4023 रह गई। मौतों के मामले में राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को 15 गंभीर संक्रमिताें ने दम तोड़ दिया। उदयपुर में अब तक 1192 रोगी संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हजार 143 के आंकड़े पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 50 हजार 493 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में गुरुवार को कोरोना वायरस से ग्रसित 598 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या 50 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 4 हजार 23 पर पहुंच गई है।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव बचाने कहा कि शहर में कोरोना की खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमें पूरी तरह सावधानी और संयम रखना होगा। तब भी हम कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म कर पाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में अब भी कुछ लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिनके खिलाफ लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी कुल 128 लापरवाह लोगों के चालान काटे गए। जिनसे पुलिस ने 2 लाख 22 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामले

कोरोना पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं जिसके परिणाम अब नजर आते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई। आलम यह रहा कि एक महीने बाद मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था और बीते 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका