न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 4:02:01

झारखंड: मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बाराबांबू के पास सुबह 3:45 बजे हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई। एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने बताया कि पास में एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या ये दोनों दुर्घटनाएं एक साथ हुई हैं।

दुर्घटनास्थल पर डेरा डाले पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी ने पीटीआई को बताया, "बचाव अभियान जारी है और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच रही है।" दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है। इस ट्रेन का इंजन भी पटरी से उतर गया। पटरी से उतरे डिब्बों के यात्रियों को बसों से नजदीकी स्टेशन पहुंचाया गया है।

चक्रधरपुर के वरिष्ठ डीसीएम (मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक) आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के अनुसार, बचाव एवं राहत कार्य पूरा हो चुका है। सीपीआरओ ने कहा, ‘‘80 प्रतिशत यात्रियों को पहले ही चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन भेज दिया गया है। बाकी 20 प्रतिशत को विशेष ट्रेन के माध्यम से भेजा जा रहा है। यात्रियों को चक्रधरपुर से विशेष ट्रेन के जरिये उनके गंतव्य स्थलों तक भेजा जाएगा।’’

mumbai-howrah mail derailed in jharkhand,train accident

रेलवे द्वारा साझा की गई प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पटरी से उतरने के कारण हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर यातायात बाधित हुआ है। एसईआर ने मंगलवार को कुछ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया, जिनमें 22861 हावड़ा-टिटलागढ़-कांताबंजी इस्पात एक्सप्रेस और 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और रेलवे मेडिकल वैन तथा अन्य बचाव सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने मंगलवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

मुंबई हेल्पलाइन नंबर

मुंबई - 022-22694040, दादर - 9136452387, कल्याण - 8356848078 और ठाणे - 9321336747।

हावड़ा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9433357920 और 033-26382217 हैं, और शालीमार के लिए 7595074427 और 6295531471 हैं और खड़गपुर के लिए 03222-293764 हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत