Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में तीन महीने बाद 200 से नीचे आया संक्रमितो का आंकड़ा, 33 में से 13 जिलों में कोई मरीज नहीं

राजस्थान में कोरोना सिमटता नजर आ रहा हैं जहां हर दिन संक्रमितो का आंकड़ा गिरता जा रहा हैं और तीन महीने बाद एक दिन में मिलने वाले संक्रमितो की संख्या 200 से नीचे पहुंची हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 9:53:23

राजस्थान में तीन महीने बाद 200 से नीचे आया संक्रमितो का आंकड़ा, 33 में से 13 जिलों में कोई मरीज नहीं

राजस्थान में कोरोना सिमटता नजर आ रहा हैं जहां हर दिन संक्रमितो का आंकड़ा गिरता जा रहा हैं और तीन महीने बाद एक दिन में मिलने वाले संक्रमितो की संख्या 200 से नीचे पहुंची हैं। बीते दिन राज्य में कुल 172 केस आए है, जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। वहीँ राज्य में मंगलवार को 1006 मरीज रिकवर हुए हैं जिसके बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5619 रह गया हैं। राज्य की अब तक की स्थिति देखे तो कुल 9.50 लाख से ज्यादा लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके है, जबकि 9.35 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से रिकवर हो गए। वहीं 8856 लोगों की अब तक इस बीमारी से जान जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी करते हुए पाबंदियाें में और ढील दी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो मंगलवार को 33 में से 13 जिले ऐसे है, जहां कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। किसी भी जिले में 50 से ऊपर केस नहीं आए है। जयपुर में सबसे ज्यादा 45 मरीज मिले है, जबकि बीकानेर में 19, अलवर 16, बाड़मेर 14, सीकर 12 और उदयपुर में केवल 11 नये मरीज मिले है। इसके अलावा शेष 14 जिलों में 10 से भी कम केस आए है। कोरोना की राज्यवार स्थिति देखे तो जून में अब तक 15 दिन में कुल 10,175 केस आए, जबकि ठीक एक माह पहले यानी 16 मई तक प्रदेश में हर रोज 10 हजार से ज्यादा केस आ रहे थे। उस समय राज्य में संक्रमण की दर 20 फीसदी से ज्यादा थी, लेकिन अब ये कम होकर एक फीसदी से भी नीचे चली गई है। जून के शुरूआती 15 दिन में राज्य में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस जयपुर में 2113 आए है, जबकि सबसे कम 25 केस धौलपुर में मिले है। धौलपुर के अलावा 9 अन्य जिले है, जहां पिछले 15 दिनों में 100 से भी नये मरीज मिले है। इनमें झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, करौली, बूंदी, डूंगरपुर, बारां, जालौर और सवाई माधोपुर है। इधर जयपुर के अलावा अलवर (1074) दूसरा ऐसा जिला है, जहां एक हजार से ज्यादा केस पिछले 15 दिन में आए है। वहीं तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा केस हनुमानगढ़ में 734 पॉजिटिव केस मिले है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका