Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : अर्से बाद दो सौ से कम आया संक्रमितों का आंकड़ा, हर छठा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव

बीकानेर में रविवार को लिए गए सैंपल की जांच में सोमवार को पॉजिटिव का आंकड़ा महज 153 ही रहा। अर्से बाद बीकानेर में दो सौ से कम पॉजिटिव केस आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 May 2021 1:10:19

बीकानेर : अर्से बाद दो सौ से कम आया संक्रमितों का आंकड़ा, हर छठा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव

बीकानेर में रविवार को लिए गए सैंपल की जांच में सोमवार को पॉजिटिव का आंकड़ा महज 153 ही रहा। अर्से बाद बीकानेर में दो सौ से कम पॉजिटिव केस आए हैं। यह संख्या 996 आरटीपीसीआर टेस्ट में आये पॉजिटिव की है। यानि अब भी हर छठा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। इससे पहले सोमवार सुबह वाली रिपोर्ट में 117 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। बीकानेर में न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्र से भी कोरोना रोगियों की संख्या कम होने लगी है। खासकर नोखा में पॉजिटिव की आंकड़ा कम हो रहा है। एक अच्छी सूचना यह भी है कि सोमवार को 620 की रिकवरी हो गई है। ऐसे में बीकानेर में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 3563 रह गई है जो पंद्रह दिन पहले तक दस हजार का आंकड़ा छू रही थी। इनमें भी 2874 संक्रमितों का इलाज घर पर ही चल रहा है जबकि 43 संक्रमित इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन हैं। शेष पीबीएम अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भर्ती है।
रविवार को अवकाश के कारण सभी सेंटर्स पर सैंपल रोज की तुलना में कम लिए गए थे। ऐसे में हर बार ही रविवार को पॉजिटिव का आंकड़ा कम आता है। जब कोरोना पीक पर था तब रविवार को 300 के आसपास पॉजिटिव आ रहे थे, लेकिन अब यह संख्या 100 के पास आ गई है। वैसे भी अब कोरोना रोगियों की संख्या पीबीएम अस्पताल में भी कम हो गई है। पॉजिटिव के कम होने से धीरे धीरे गंभीर रोगियों में भी कमी आ रही है। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड का उपयोग भी कम हो रहा है। अभी जिन क्षेत्रों से कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैँ, उनमें पूगल रोड, बंगला नगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी, कांता खतूरियों कॉलोनी, जस्सूसर गेट, पुरानी गिन्नाणी, गंगाशहर, तिलक नगर, सार्दुलगंज क्षेत्र विशेष हैं। इन क्षेत्रों में पॉजिटिव केस अभी भी ज्यादा है। ऐसे में यहां पर सख्ती की जरूरत भी महसूस की जा रही है। राजस्थान: 12 से बढ़कर 18 फीसदी हुई संक्रमण दर, गई 103 लोगों की कोरोना से जान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 5 हजार से कम मरीज सामने आए। राज्य में 4414 नए संक्रमित केस मिले, जबकि 103 लोगों की मौत हुई। राज्य में भले ही कोरोना केस कम हुए है लेकिन इसके पीछे कारण टेस्टिंग बहुत कम होना है। राज्य में आज 24,370 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। आज मिले मरीजों के बाद संक्रमण की दर में जबरदस्त इजाफा हुआ है और यह 12 से बढ़कर 18 फीसदी पर पहुंच गई। राजस्थान में रिकवरी तेजी से होने लगी है। इसी का परिणाम है कि बीते 10 दिन के अंदर राज्य में 1 लाख 12 हजार 878 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए। 14 मई को प्रदेश में 2.12 लाख एक्टिव केस थे, जो बीते दिन तक कम होकर 99 हजार पर पहुंच गए। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 16,654 मरीज ठीक हुए है। राज्य में अभी भी मौत की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। बीते दिन राज्य में कुल 103 लोगों की कोरोना से जान गई है। पिछले 10 दिन की रिपोर्ट देखें तो 1334 लोगों की कोरोना से जान चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका