न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कमजोर पड़ने लगी कोरोना की दूसरी लहर, 10 जिलों में कोई नया मरीज नहीं, 151 नए पॉजिटिव और 6 मौतें

सोमवार को 151 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। 533 लोग रिकवर हुए, जबकि 6 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 8:47:59

राजस्थान में कमजोर पड़ने लगी कोरोना की दूसरी लहर, 10 जिलों में कोई नया मरीज नहीं, 151 नए पॉजिटिव और 6 मौतें

कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश में अपना तांडव मचा रखा था जिसमें हर दिन कई हजारों संक्रमित सामने आ रहे थे और सैकड़ो लोगों की जान जा रही थी। अब कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है और आंकड़ों में कमी देखी जा रही हैं। बीते दिन सोमवार को 151 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। 533 लोग रिकवर हुए, जबकि 6 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा। प्रदेश में 10 जिले ऐसे रहे जहां ना तो कोई नया संक्रमित सामने आया और ना ही कोई मौत हुई। हालांकि, अब तक 33 में से एक भी जिला कोरोना मुक्त नहीं हुआ है। प्रदेश में अब तक 9,51,256 कोरोना संक्रमित केस आ चुके हैं। इनमें 9,39,664 मरीज रिकवर हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर अब सिर्फ 2691 रह गई है।

सोमवार को अलवर में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ। यहां सबसे ज्यादा 53 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। 62 मरीज रिकवर हुए। लेकिन, मौत एक भी नहीं हुई। वहीं, जयपुर में 26 पॉजिटिव केस, एक मौत और 102 मरीज रिकवर हुए। इसके बाद जोधपुर में 10 पॉजिटिव केस मिले। यहां एक भी मौत नहीं हुई। जबकि 48 लोग कोरोना से रिकवर हुए। वहीं, 6 जिलों जिनमें भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, गंगानगर, सीकर व उदयपुर है। यहां एक-एक मौत हुई। प्रदेश के बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर,जालौर, करौली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। ना ही कोरोना का कोई एक भी नया पॉजिटिव केस आया।

देश में 3 महीने बाद आए कोरोना के 50 हजार से कम मामले, 1162 की मौत

देश में सोमवार को 42,219 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के आंकड़े अपडेट नहीं हुए हैं। करीब 3 महीने बाद कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आया है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 81,410 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1,162 लोगों की मौत भी हुई। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में करीब 40 हजार की कमी रिकॉर्ड की गई। देश में अब तक कुल 2.99 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हो सकता हैं आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ को पार के जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल