न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कोरोना संकट के बावजूद जनाजे में जुटे 15 हजार लोग, इन्हीं की अपील पर पिछले साल टला था ईद का जुलूस

जनाजा समाजसेवी हाजी रफअत अली का था जो कि समाजसेवी और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 1:57:33

जयपुर : कोरोना संकट के बावजूद जनाजे में जुटे 15 हजार लोग, इन्हीं की अपील पर पिछले साल टला था ईद का जुलूस

कोरोना का दौर जारी हैं जिसमें सरकार ने गाइडलाइन तय की हैं और एक जगह ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं एवं अंतिम संस्कार में भी 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस बीच राजधानी जयपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसमें कोरोना संकट के बावजूद जनाजे में 15 हजार लोग जुट गए। यह जनाजा समाजसेवी हाजी रफअत अली का था जो कि समाजसेवी और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल थे। इन्हीं की अपील पर कोरोना संकट के बीच ईद का जुलूस रोका गया था। सोमवार को उनका निधन हो गया और उनके इंतकाल के बाद उनके जनाजे में हजारों लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में आम लोग ही नहीं जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान समेत कई नामी राजनीतिक शख्सियतें भी शामिल हुईं। पुलिस भी भीड़ को रोकने के बजाय जनाजे के दौरान सुरक्षा इंतजामों में जुटी रही। हाजी रफत का जनाजा पुलिस सुरक्षा में जयपुर के रामगंज बाजार से निकाला गया। जनाजे के वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस की ओर से अब विधायक रफीक खान समेत 11 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

हाजी साहब की अपील पर ही ईद का जुलूस रोका गया था

प्रसिद्ध समाजसेवी व सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल हाजी रफअत अली की अपील पर ही कुछ दिनों पहले ईद का जुलूस टाल दिया गया था। उन्होंने ईद पर जुलूस निकालने से कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर अपील की थी। इसके बाद लोगों ने उनकी बात को मानते हुए ईद का जुलूस नहीं निकाला था। अब उनके इंतकाल के बाद जनाजे में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाजी रफअत अली कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया।

सूफी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में था अहम योगदान

हाजी रफत अहमद जयपुर के जाने माने समाजसेवी और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल थे। सोमवार को सुबह घर पर फज्र की नमाज के दौरान हार्ट अटैक से उनका इंतकाल हो गया बताया जा रहा है। सूफी विचारधारा के प्रचार प्रसार में हाजी रफत का अहम योगदान रहा था। उन्होंने हमेशा पैंगबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर जोर दिया। सालाना जुलुस-ए-मोहम्मदी हाजी रफत की निगरानी में ही निकलता था। शिक्षा की अलख जगाने में भी हाजी रफत का काफी नाम रहा। बताया जाता है उन्होंने मुस्लिम बच्चों के एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ में कम्प्यूटर थमाया था।

SP सहित पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद

जनाजे में 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। अंतिम यात्रा के दौरान काफी लोग अचानक सड़कों पर आ गए। पुलिस ने भीड़ को नहीं रोका। सौ से ज्यादा पुलिस के जवान भी थे। पुलिस की कई गाडियां आगे-पीछे चल रही थीं। खुद डीसीपी अनिल पारिस देशमुख, आरपीएस सुमित शर्मा, सुनील शर्मा, रामगंज थानाधिकारी बीएल मीना, सुभाषचौक थानाधिकारी भूरीसिंह मौजूद रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल