न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : थमने लगा कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा, 893 सैंपल जांच में मिले सिर्फ 15 रोगी

कोरोना को लेकर अब राहत की खबर सामने आने लगी हैं जहां संक्रमण दर गिरते हुए गुरुवार को 893 सैंपल की जांच में सिर्फ 15 रोगी सामने आए वहीँ कोई मौत दर्ज नहीं की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 11:19:09

भरतपुर : थमने लगा कोरोना से होने वाली  मौतों का आंकड़ा, 893 सैंपल जांच में मिले सिर्फ 15 रोगी

कोरोना को लेकर अब राहत की खबर सामने आने लगी हैं जहां संक्रमण दर गिरते हुए गुरुवार को 893 सैंपल की जांच में सिर्फ 15 रोगी सामने आए वहीँ कोई मौत दर्ज नहीं की गई। जिले में संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत रह गई है, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 96.34 प्रतिशत तक आ गई। एक्टिव केस 465 रह गए हैं। एक्टिव केसों की संख्या के आधार पर भरतपुर जिला यलो कैटेगरी में है। लेकिन, 411 में से 252 अर्थात आधी से ज्यादा ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें एक भी एक्टिव केस नहीं है।

ये सभी ग्रीन कैटेगरी में है। जबकि 156 ग्राम पंचायतों में भी 5 से कम यानि कहीं 1, कहीं 2 तो कहीं 3 एक्टिव केस हैं। सिर्फ 3 ग्राम पंचायतों सेवर ब्लॉक की जघीना में 15, मूढौता में 7 और कुम्हेर ब्लॉक की रारह पंचायत में 7 एक्टिव केस हैं। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अगर जिले के लोगों ने ऐसा ही संयम और सतर्कता बरती तो हम बहुत जल्द यलो से ग्रीन कैटेगरी में आ जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि ज्यादातर बाजार खुल सकेंगे। काम-धंधे शुरू होने से आजीविका और जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगेगी।

राजस्थान में संक्रमण हुआ नियंत्रित, 45 दिन बाद 50 से कम मौत, 1,258 नए मामले

राजस्थान में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने लगा हैं जहां पिछले तीन दिनों से कोरोना की संक्रमण दर 3 फीसदी से नीचे बनी हुई है। राज्य में बीते 24 घंटे में 1,258 नए केस मिले हैं, जबकि 44 लोगों की मौत हो गई। 45 दिन बाद ऐसा हुआ है, जब राज्य में कोरोना से 50 से भी कम लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 27,408 पर आ गए। राजस्थान की रिकवरी रेट भी 96 फीसदी से ज्यादा हो गई। रिकवरी रेट के मामले में राजस्थान पूरे देश में केन्द्र शासित प्रदेशों को छोड़ दे तो 8वें स्थान पर आता है। राज्य में 10 ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के केस 10 से भी कम यानी सिंगल डिजीट में आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल