न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर से आ रही राहत भरी खबर, मिले 3 महीनों में अब तक के सबसे कम संक्रमित, 176 हुए स्वस्थ

सोमवार को कोरोना संक्रमण से ग्रसित 176 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हजार 450 के आंकड़े पर पहुंच गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 10:40:18

उदयपुर से आ रही राहत भरी खबर, मिले 3 महीनों में अब तक के सबसे कम संक्रमित, 176 हुए स्वस्थ

लेकसिटी उदयपुर में कोरोना से हालत अब नियंत्रण में आने लगे हैं। बीते दिन सोमवार के आंकड़े राहत देने वाले हैं जहां 15 नए मामले सामने आए जो कि बीते 3 महीनों में अब तक के सबसे कम है। सोमवार को उदयपुर में 916 व्यक्तियों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिसमें से 901 की रिपोर्ट नेगेटिव, जबकि 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 14 शहरी और एक ग्रामीण इलाके में रहने वाले मरीज हैं। इसी के साथ ही सोमवार को कोरोना संक्रमण से ग्रसित 176 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हजार 450 के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव किस की संख्या भी घटकर 777 ही रह गई है। जबकि 4 मरीजों की संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई है।

उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने कहा कि शहरवासियों की सजगता की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है। ऐसे में हमें आगे भी सजग और सावधान रहना होगा। तब ही हम कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म कर पाएंगे।

राजस्थान में रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार, किसी भी जिले में नहीं आए 75 से ज्यादा केस

कोरोना के आंकड़ों की दृष्टि से सोमवार का दिन राजस्थान के लिए बहुत सुखद रहा जहां राज्य में महज 629 नए संक्रमित केस मिले हैं और किसी भी जिले में 75 से ज्यादा केस नहीं आए। 22 मार्च को राज्य में जब 602 केस आए थे, तब सरकार ने 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाकर कोरोना को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू किया था। बीते दिन राज्य वहीं स्थिति पर आ गया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी स्थिति खराब है जहां सोमवार को कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। राज्य में जहां कोरोना के नए मरीजों में धीरे-धीरे कमी आती जा ही है, वहीं रिकवर मरीज बढ़ रहे हैं। बीते दिन 3,429 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद प्रदेश की रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार पहुंच गए। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 15,744 एक्टिव मरीज हैं। जून माह में पहली बार रिकवरी की दर 3 फीसदी से ऊपर गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल