न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के लिए सुखद खबर, 56 दिन बाद मिले सबसे कम 1,498 नए कोरोना संक्रमित, मौतों का आंकड़ा चिंताजनक

24 घंटे में राज्य में 1,498 नए संक्रमित मिले हैं, जो पिछले माह 2 अप्रैल के बाद अब तक आए केसों में सबसे कम हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 10:25:19

राजस्थान के लिए सुखद खबर, 56 दिन बाद मिले सबसे कम 1,498 नए कोरोना संक्रमित, मौतों का आंकड़ा चिंताजनक

राजस्थान में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ो में अब कमी आ रही है ऐसे में राज्य में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है। राजस्थान में 17 दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे में राज्य में 1,498 नए संक्रमित मिले हैं, जो पिछले माह 2 अप्रैल के बाद अब तक आए केसों में सबसे कम हैं। बीते दिन 68 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 8000 मरीज बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। राज्य में बीते दिनकोरोना की स्थिति देखे तो प्रदेश में 20,040 लोगों के ही सैंपलों की जांच हुई, जिसमें से 1498 लोगों के सैंपल पॉजिटिव निकले। इसके चलते संक्रमण की दर जो पिछले तीन दिन से 6 फीसदी से भी कम थी, वह बीते दिनबढ़कर 7 फीसदी को पार कर गई।

कोरोनाकाल में किसी भी महीने आए संक्रमित केसों में इस बार मई सबसे ऊपर रहा है। पिछले महीने अप्रैल में 2,64,852 लोग संक्रमित हुए थे, लेकिन इस नये केसों की संख्या 77,105 बढ़कर 3,41,957 पर पहुंच गई। सबसे डराने वाले आंकड़े मौत के रहे। पिछले साल मार्च 2020 से लेकर अप्रैल 2021 तक जितनी मौत इस बीमारी से बीते 13 माह में हुई, उसकी 98 फीसदी मौत तो अकेले मई में हो गई। 13 माह के अंदर राज्य में इस बीमारी से कुल 4239 लोगों की जान गई थी, जबकि मई के अंदर 31 दिन में ही 4146 लोगों की जान चली गई।

राज्य में बीते दिन सबसे ज्यादा 220 केस जयपुर में मिले है, जबकि 18 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। राज्य में लंबे समय बाद ऐसा हुआ जब किसी जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला हो। धौलपुर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां बीते दिनएक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। धौलपुर के अलावा टोंक, सिरोही, करौली, जालौर, चित्तौड़गढ़ और सवाई माधोपुर ऐसे जिले हैं, जहां संक्रमित केस सिंगल डिजीट में आए हैं। वहीं जयपुर के अलावा झुंझुनूं, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर और अलवर ऐसे जिले है, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से अधिक हैं।

8 हजार मरीज हुए रिकवर, एक्टिव केस भी घटे

राज्य में बीते दिनमरीजों की रिकवरी भी अच्छी रही। बीते दिनकुल 8 हजार मरीज इस बीमारी से रिकवर हुए हैं। सबसे ज्यादा 1503 मरीज जयपुर में ठीक हुए, जिसके चलते यहां एक्टिव मरीज 10 हजार से भी कम हो गए। इसके अलावा सीकर में 903, जोधपुर में 596 और बीकानेर में 449 मरीज ठीक हुए। रिकवरी मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक्टिव केस भी कम आ रहे हैं। आज पूरे राज्य में एक्टिव केस घटकर 42,654 रह गए। प्रदेश की रिकवरी रेट 94.57 फीसदी पर पहुंच गई।

राजस्थान में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत, हफ्ते में 4 दिन सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगे बाजार

राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिलों के अंदर निजी वाहनों से सप्ताह में 4 दिन सुबह 5 बजे से दिन में 12 बजे तक आ जा सकेंगे। 8 जून से एक जिले से दूसरे जिले में पांच दिन आने जाने की अनुमति होगी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है वहां सभी बाजार नहीं खुलेंगे। 25% कर्मचारियों के साथ सभी सरकारी ऑफिस सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक खुलेंगे इसके बाद 7 जून से सभी सरकारी कार्यालयों में 50 फ़ीसदी कर्मचारियों की अनुपस्थिति रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों को सीमित छूट दी गई है। राज्य में 10 जून के बाद रोडवेज/निजी बसों का संचालन होगा, इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल