न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 85 दिन बाद मिला ऐसा सुखद आंकड़ा जिसमें नहीं हुई किसी की भी कोरोना से मौत, 99% के करीब पहुंची रिकवरी रेट

गुरुवार को कोरोना के नजरिए से अच्छी खबर सामने आई जिसमें 85 दिन बाद किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई जबकि रिकवरी रेट 99% के करीब पहुंच चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 9:56:33

राजस्थान : 85 दिन बाद मिला ऐसा सुखद आंकड़ा जिसमें नहीं हुई किसी की भी कोरोना से मौत, 99% के करीब पहुंची रिकवरी रेट

कोरोना का कहर अब शांत होता नजर आ रहा हैं जिसके राज्य में सुखद आंकड़े दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के नजरिए से अच्छी खबर सामने आई जिसमें 85 दिन बाद किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई जबकि रिकवरी रेट 99% के करीब पहुंच चुकी हैं। अप्रैल में आई दूसरी लहर में 30 मार्च के बाद ये पहला ऐसा मौका है, जब इस बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई हो। प्रदेश में कोरोना केसों की स्थिति देखें तो 147 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 2019 पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि यदि हम सभी प्रदेशवासी मास्क सहित कोविड प्रोटोकॉल का सही से पालन करें तो महामारी को हराया जा सकता है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को 33 में से 8 जिलों (सवाई माधाेपुर, राजसमंद, करौली, जालौर, दौसा, बूंदी, भीलवाड़ा और बारां) में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। वहीं 7 जिले (बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं और सिरोही) ऐसे हैं, जहां मात्र एक-एक केस मिला है। राज्य में रिकवर मरीजों की स्थिति देखें तो 306 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह अब तक 9.51 लाख में से कुल 9.40 लाख मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं अब तक 8905 मरीज इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या अब भी नये मरीजों की संख्या की तुलना में ज्यादा है। इस कारण प्रदेश में रिकवरी रेट 99 फीसदी के करीब पहुंच गई। राज्य के 33 में 6 ऐसे जिले हैं, जहां एक्टिव केसों की संख्या 10 से भी कम है। विशेषज्ञों की मानें तो जून के अंत तक कुछ जिलों में ऐसी स्थिति आ जाएगी कि वहां एक भी कोरोना का एक्टिव मरीज नहीं होगा। इसमें बूंदी, डूंगरपुर, जालौर जिला जल्द कोरोना फ्री हो सकते हैं, क्योंकि यहां एक्टिव केसों की संख्या 5 या उससे भी कम है।

देश में आज 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा

देश में गुरुवार को कोरोना के 51,255 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 63,674 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1324 लोगों की जान भी गई। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 13,783 की कमी रिकॉर्ड की गई। फिलहाल देश में 6.07 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा करीब 85 दिनों बाद 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल