न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 30 जिलों में नहीं हुई कोरोना से एक भी मौत जबकि 11 में कोई संक्रमित नहीं, मिले 137 नए पॉजिटिव

प्रदेश में कोरोना से स्थिति संभालती हुई नजर आ रही हैं हैं जहां बीते दिन मंगलवार को 33 में से 30 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 8:46:16

राजस्थान : 30 जिलों में नहीं हुई कोरोना से एक भी मौत जबकि 11 में कोई संक्रमित नहीं, मिले 137 नए पॉजिटिव

प्रदेश में कोरोना से स्थिति संभालती हुई नजर आ रही हैं हैं जहां बीते दिन मंगलवार को 33 में से 30 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। सिर्फ जयपुर, जोधपुर और दौसा में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। वहीँ संक्रमण का आंकड़ा भी गिरते हुए 137 पर पहुंच गया जो कि 42988 सैंपल की जांच में सामने आया हैं। जबकि बीते दिन 437 लोग कोरोना से रिकवर हुए जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 2388 बची है। प्रदेश में अब तक कुल 951393 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। यहां 1.54 करोड़ सैंपलिंग की जा चुकी है।

फिलहाल यदि बात आंकड़ों की करें तो प्रदेश में पिछले दो दिनों से अलवर कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां मंगलवार को भी जयपुर को पीछे करते हुए अलवर में सबसे ज्यादा 47 पॉजिटिव केस सामने आए। इससे पहले सोमवार को भी अलवर में सबसे ज्यादा 53 कोरोना केस मिले थे। अलवर में पिछले दो दिनों में 774 मरीज रिकवर भी हुए। लेकिन अचानक केस दोबारा बढ़ना चिंता की बात है। मंगलवार को जारी चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट में 11 जिलों में आंकड़ा शून्य रहा। इनमें अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चुरू, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली और सवाईमाधोपुर जिले शामिल है। इसके अलावा बांसवाड़ा में 9, बारां में 7, बूंदी में 5, धौलपुर में 6, डूंगरपुर में 3, जालौर में 6, करौली में 8 एक्टिव केस रहे।

देश में 3 करोड़ के पार पहुंच गया कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा

देश में मंगलवार को कोरोना के 50,784 मामले सामने आए। इस दौरान 68,529 लोग ठीक हुए और 1,359 लोगों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 19,122 की कमी आई। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है। कोरोना के काबू होते हालात के बीच 9 राज्यों में अब भी रोजाना एक हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम शामिल हैं। केरल में तो यह आंकड़ा 12 हजार से भी ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल