Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : दिनों दिन गिरता जा रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 13 नए संक्रमितो के मुकाबले चौगुने हुए रिकवर

जिले में मंगलवार को 13 कोरोना पॉजिटिव केस नए आए है। वहीं 52 रिकवर हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 11:32:52

टोंक : दिनों दिन गिरता जा रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 13 नए संक्रमितो के मुकाबले चौगुने हुए रिकवर

जिले में मंगलवार को 13 कोरोना पॉजिटिव केस नए आए है। वहीं 52 रिकवर हुए हैं। आंकड़ों के मामले में मई माह भारी रहा जिसमें पॉजिटिव केस 3017 हो गए। लेकिन राहत की बात ये रही कि इस माह रिकवर होने वालों की संख्या भी 4700 रही। वर्तमान में जिले में 115 एक्टिव केस मौजूद है, इसमें 37 होम आइसोलेशन में है। जबकि अस्पतालों में 78 मरीज भर्ती है। इसमें 17 की स्थितियां सामान्य है। 52 के ऑक्सीजन लगी है तथा 3 वेंटिलेटर पर एवं 6 आइसीयू में भर्ती है। मंगलवार को एक की मौत की भी पुष्टी की गई है।
मंगलवार को टोडारायसिंह को छोड़कर सभी जगह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। देवली में 2, निवाई में 2, टोंक ग्रामीण में 2, टोंक शहर में एक, मालपुरा में 4 व उनियारा में 2 केस सामने आए। जिले में अब तक 9565 पॉजिटिव केस में से 9366 रिकवर हो चुके हैं। जिले में 310 सेंपल लिए गए, जिसकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। उल्लेखनीय है कि जिले में गत वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 3728 केस सामने आए थे। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिनों दिन गिरता जा रहा है। वहीं रिकवर होने वालों की संख्या में इजाफा तेजी से होने के बाद जून में जिला कोरोना मुक्त हो सकता है। राजस्थान के सुखद आंकड़े, 2% से भी नीचे आई संक्रमण दर, मिले सिर्फ 1002 संक्रमित

कोरोना के चलते राजस्थान में लंबे समय से लॉकडाउन हैं और आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही हैं। ऐसे में कल के आंकड़े बेहद सुखद हैं। आज संक्रमण की दर 2% से भी नीचे आई और सिर्फ 1002 नए संक्रमित सामने आए हैं। सोमवार की मुकाबले मंगलवार को संक्रमण की दर में 5 फीसदी तक की कमी आई है। जबकि 65 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ आज 6114 मरीज भी ठीक हुए हैं। राज्य में कल की जिलेवार स्थिति देखें तो 33 में से केवल 3 ही जिलों में 100 से ऊपर केस आए हैं, जबकि 7 ऐसे जिले हैं, जहां 10 से भी कम संक्रमित केस आए हैं। राजस्थान में जैसे-जैसे संक्रमित केस कम आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे रिकवरी का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कल कुल रिकवरी रेट 95 फीसदी के ऊपर दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका