न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : नियंत्रण में आने लगा कोरोना संक्रमण, 45 दिन बाद 50 से कम मौत, 1,258 नए मामले

राज्य में बीते 24 घंटे में 1,258 नए केस मिले हैं, जबकि 44 लोगों की मौत हो गई। 45 दिन बाद ऐसा हुआ है, जब राज्य में कोरोना से 50 से भी कम लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 10:20:32

राजस्थान : नियंत्रण में आने लगा कोरोना संक्रमण, 45 दिन बाद 50 से कम मौत, 1,258 नए मामले

राजस्थान में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने लगा हैं जहां पिछले तीन दिनों से कोरोना की संक्रमण दर 3 फीसदी से नीचे बनी हुई है। राज्य में बीते 24 घंटे में 1,258 नए केस मिले हैं, जबकि 44 लोगों की मौत हो गई। 45 दिन बाद ऐसा हुआ है, जब राज्य में कोरोना से 50 से भी कम लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 27,408 पर आ गए। राजस्थान की रिकवरी रेट भी 96 फीसदी से ज्यादा हो गई। रिकवरी रेट के मामले में राजस्थान पूरे देश में केन्द्र शासित प्रदेशों को छोड़ दे तो 8वें स्थान पर आता है। राज्य में 10 ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के केस 10 से भी कम यानी सिंगल डिजीट में आए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट देखें तो जयपुर में 340 नए संक्रमित केस मिले हैं। जयपुर के अलावा हनुमानगढ़ और अलवर ऐसे शहर हैं, जहां संक्रमण केस 100 या उससे ज्यादा मिले हैं। 33 में से 15 जिलों में एक्टिव केस 500 से कम हैं। सबसे कम 64 एक्टिव मरीज जालौर में, जबकि सबसे ज्यादा 5,716 जयपुर में हैं। राज्य में पिछले एक सप्ताह तक की स्थिति देखें तो 17 ऐसे जिले हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा बनी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा स्थिति सवाई माधोपुर जिले की खराब है, जहां सप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 42 फीसदी के नजदीक रही, जबकि सबसे कम जालौर में 0.47 फीसदी रही। जालौर के अलावा प्रतापगढ़ और बूंदी में भी पिछले एक सप्ताह की संक्रमण दर 1 फीसदी से भी कम है।

देश में लगातार चौथे दिन मिले 1.50 लाख से कम मरीज, 2,705 की हुई मौत

देश में नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार कम होती जा रही है। गुरुवार को 1 लाख 31 हजार 280 नए मरीज मिले। नए मरीजों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 1.50 लाख से कम रहा। इससे पहले 30 मई को 1.51 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते दिन 2 लाख 5 हजार 771 मरीज ठीक भी हुए वहीं, 2,705 की मौत भी हुई है। बीते दिन एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 77,239 की कमी आई। इसमें चार दिन में ही करीब चार लाख की गिरावट दर्ज की गई है। 30 मई को कुल 20 लाख 22 हजार 45 एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 16.31 लाख रह गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल