न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : 98.90 प्रतिशत रही जिले की रिकवरी रेट, मिले 12 नए संक्रमित, शहर का आंकड़ा रहा शून्य

बुधवार को शाम तक जिलेभर में भी मात्र 12 संक्रमित ही मिले थे। सुखद खबर यह रही कि करीब तीन महीने बाद यह पहला मौका है जब शहर में लगातार दो दिन कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Jun 2021 7:23:34

चित्तौड़गढ़ : 98.90 प्रतिशत रही जिले की रिकवरी रेट, मिले 12 नए संक्रमित, शहर का आंकड़ा रहा शून्य

कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होते हुए रोज मिलने वाले संक्रमितो में भारी गिरावट आने लगी हैं। बुधवार को शाम तक जिलेभर में भी मात्र 12 संक्रमित ही मिले थे। सुखद खबर यह रही कि करीब तीन महीने बाद यह पहला मौका है जब शहर में लगातार दो दिन कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला। बुधवार रात को टेस्टिंग में लगे 290 सैंपल में से मात्र एक पॉजीटिव आया। वो जरूर चित्तौड़गढ़ शहर की पुरानी आबादी क्षेत्र का है। रिकवरी रेट के मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन चित्तौड़गढ़ प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। जिले की ओवरआल रिकवरी रेट 98.90 प्रतिशत है। पिछले करीब 10 दिन से जिला प्रदेश के टॉप-5 में शामिल है। अभी चित्तौड़गढ़ से आगे सिर्फ जालौर है।

12 नए संक्रमित केस में से 5 चित्तौड़गढ़़ ग्रामीण, 3 निम्बाहेड़ा, 2 रावतभाटा, एक-एक भदेसर व डूंगला क्षेत्र का था। जिले की संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत ही रही। चित्तौड़गढ़ शहर के मंगलवार को 136 और बुधवार को 196 सैंपल टेस्टिंग पर लगे थे। दोनों दिन इनमें से एक भी पॉजीटिव नहीं आया।

राजस्थान में दस हजार के करीब पहुंचा कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा

कोरोना लहर के कहर के बीच राजस्थान के आंकड़े राहत देने वाले हैं जहां अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा दस हजार के करीब पहुंच गया हैं। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 538 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए और 23 लोगों ने दम तोड़ा। यहां कोरोना पॉजिटिविटी दर 2 फीसदी चल रही है। वहीं, राहत की बात यह है कि गुरुवार को भी 19 जिलों में एक भी मौत नहीं हुई। बारां व जालौर जिले में एक भी मौत नहीं हुई और ना ही कोई पॉजिटिव केस नजर आया। वहीँ गुरुवार को 2268 मरीज रिकवर भी हुए हैं जिसके बाद सक्रिय मामले 10079 ही बचे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल