Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : 1033 सैंपल में मिले 110 कोरोना संक्रमित, डेढ़ महीने में पहली बार इतना कम आंकड़ा

शुक्रवार सुबह कोरोना के 72 पॉजिटिव केस मिले थे। ये संख्या शाम को बढ़कर 110 तक आ गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 1:27:51

बीकानेर : 1033 सैंपल में मिले 110 कोरोना संक्रमित, डेढ़ महीने में पहली बार इतना कम आंकड़ा

बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, पिछले डेढ़ महीने में पहली बार पॉजिटिव का आंकड़ा 110 तक सीमित हो गया है। यहां तक कि टेस्ट भी अब कम हो गए हैं। हर सेंटर पर टेस्ट की व्यवस्था के बाद भी गुरुवार को बीकानेर में महज 1033 सेम्पल लिए गए हैं। शुक्रवार सुबह कोरोना के 72 पॉजिटिव केस मिले थे। ये संख्या शाम को बढ़कर 110 तक आ गई। जबकि शुक्रवार को 234 मरीज रिकवर भी हुए हैं जिसके बाद एक्टिव केस का आंकड़ा घटकर 2551 रह गया. इनमें से 32 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट और 2053 होम क्वारेन्टइन है। इसी के साथ ही जिले में 9 कन्टेन्टमेंट जोन और 143 माइक्रो कंटेनमेंट जोन है।
बीकानेर में कोविड ओपीडी के साथ ही जिले के दोनों सेटेलाइट अस्पताल में सबसे ज्यादा सेम्पल आ रहे थे। अब एक ही दिन में तीन सौ से अधिक सेम्पल वाले इन सेंटर्स पर संख्या अब आधी से भी कम हो गई है। पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी में शुक्रवार को 41 पॉजिटिव केस आए जबकि यहां तीन सौ टेस्ट हुए थे। यहां अब हर आठवां केस पॉजिटिव आ रहा है, जबकि पहले यहां हर दूसरा केस पॉजिटिव था। मुरलीधर व्यास नगर में दस जांच हुई सभी निगेटिव रहीं। गंगाशहर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में 49 जांच में से महज आठ पॉजिटिव केस आए।वहीं जस्सूसर गेट स्थित सैटेलाइट अस्पताल में 136 जांच में महज 21 पॉजिटिव आए हैं। इन सेंटर्स पर टेस्ट घटना ही बेहतर संकेत है। उधर, एयरफोर्स स्टेशन नाल पर शुक्रवार को भी दो पॉजिटिव केस चिंता का विषय बने हुए हैं। राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार

राजस्थान में लॉकडाउन सफल होता नजर आ रहा हैं जहां कोरोना का संक्रमण अब काबू में दिखाई दे रहा हैं। हर दिन आने वाले आंकड़ों की रफ्तार में बहुत कमी आई हैं। राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को कोरोना से इलाज के दौरान 78 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बीते 7 दिन का रिपोर्ट देखे तो नए संक्रमित केस की रफ्तार 55 फीसदी तक की कमी आई है, जबकि मौत की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट। राज्य में 17 ऐसे जिले रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका