Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : नए संक्रमितो और रिकवर होने वालों का आंकड़ा रहा समान, हुई 5 की मौत

शनिवार को कोरोना के 101 नए राेगी मिले। जिला अस्पताल में 5 उपचाराधीन राेगियाें की माैत हाे गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 May 2021 12:39:50

श्रीगंगानगर : नए संक्रमितो और रिकवर होने वालों का आंकड़ा रहा समान, हुई 5 की मौत

शनिवार को कोरोना के 101 नए राेगी मिले। जिला अस्पताल में 5 उपचाराधीन राेगियाें की माैत हाे गई। मई महीने में अब तक जिले में 8790 रोगी मिल चुके हैं। शनिवार को जिले में 101 रोगी ही रिकवर हुए। जिले में एक्टिव रोगियों की संख्या 2270 है। श्रीगंगानगर के लिए चिंता का विषय यह भी है कि राज्य सरकार एक जून से कुछ जिलों को राहत देने पर विचार कर रही है, लेकिन उसमें श्रीगंगानगर शामिल नहीं है। कारण, श्रीगंगानगर की संक्रमण दर 5 फीसदी से ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 5 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर होने का मतलब है वहां बीमारी अभी नियंत्रण में नहीं है।
जाे लाेग लाॅकडाउन में बेवजह बाहर घूमते पकड़े गए हैं, उनमें से 25 फीसदी के करीब काेराेना संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं। यह आंकड़ा सरकारी है और इतनी बड़ी संख्या में अकारण घूमते पकड़े गए लाेगाें के काेराेना पाॅजिटिव पाए जाने का मतलब है कि सड़काें पर सुपर स्प्रेडर सरेआम घूम रहे हैं। इनसे बचने का सही तरीका यही है कि घर से बाहर ही न निकला जाए। जिला मुख्यालय पर संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर 3 मई काे साधुवाली के निकट प्रेरणा नशा मुक्ति केंद्र शुरू किया गया था। इस केंद्र में 27 मई तक 190 लाेगाें काे पकड़कर संस्थागत क्वारेंटाइन करवाया जा चुका है। इन 190 लाेगाें के लिए गए आरटी पीसीआर नमूनाें में से 45 लाेग काेराेना पाॅजिटिव आ चुके हैं। ये सभी लाेग बिना किसी ठाेस कारण और प्रशासनिक अनुमति के सड़काें या पार्काें में टहलते पकड़े गए थे। राजस्थान में 52 दिन बाद मिले सबसे कम 2,314 नए संक्रमित, 70 लोगों ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना की स्थिति नियंत्रित नजर आ रही हैं जहां बीते एक सप्ताह में 54 फीसदी एक्टिव केस घटे हैं। शनिवार को राज्य में 52 दिन बाद संक्रमण की दर 5 फीसदी से भी नीचे दर्ज हुई। पूरे स्टेट में कोरोना के 2,314 नए केस मिले हैं, जबकि 70 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। एक्टिव केस भी कम होकर 56,628 पर पहुंच गए। वहीँ 8,108 मरीज ठीक भी हुए हैं जिससे रिकवरी रेट बढ़कर 93 फीसदी को पार कर गई। 22 मई को 1,22,330 एक्टिव केस थे, जो 65,702 कम होकर 56,628 पर पहुंच गए। 33 में से 15 जिले ऐसे हैं, जहां एक्टिव केस एक हजार से भी कम हो गए, जिसका सीधा असर जिलों में अस्पतालों में देखने को मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका