Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाथद्वारा में आज लगेगा बालस्वरूप श्रीकृष्ण को 100 तरह का भोग, दी जाती है 21 तोपों की सलामी

आज दाे दिनी जन्म और नंदोत्सव के दौरान 100 से ज्यादा तरह का भोग अर्पित किया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 9:27:31

नाथद्वारा में आज लगेगा बालस्वरूप श्रीकृष्ण को 100 तरह का भोग, दी जाती है 21 तोपों की सलामी

आज भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को कृष्ण जन्मोत्सव का दिन जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं और मंदिरों में कान्हा को भोग लगाया जाता हैं। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी का प्रसिद्द मंदिर हैं जहां भगवान श्रीकृष्ण 7 साल के बालरूप में विराजित हैं। जन्मोत्सव के अगले दिन नंदोत्सव पर श्रद्धालुओं संग होली खेली जाती है। इसमें कई क्विंटल केसर मिश्रित दूध-दही छिड़का जाता है। दो दिन के महोत्सव में गुजरात, महाराष्ट्र सहित देशभर के हजारों श्रद्धालु आते हैं। यहां सालभर रोज 35 से 40 तरह का भोग चढ़ता है। आज दाे दिनी जन्म और नंदोत्सव के दौरान 100 से ज्यादा तरह का भोग अर्पित किया जाएगा। यह इकलौता कृष्ण मंदिर है, जहां जन्माष्टमी पर आधी रात दो तोपों से 21 बार सलामी देकर जन्म की खुशियां मनाई जाती हैं।
जन्माष्टमी-नंदाेत्सव पर भाेग में केसर मिली रबड़ी-घेवर, मलाई की बासोंदी, केसरी-सफेद मावे की गुज्जियां, पांच तरह के भात, मीठी सेव, केसरी पेठा, जलेबी, मेवाबाटी, विभिन्न फलों के मीठे रस, दाख का रायता, श्रीखंड चढ़ता है। यहां भगवान को कभी अंकुरित मूंग तो कभी अचार-मुरब्बे, फीकी-मीठी रोटी-सब्जी, कई तरह के भात, पकौड़ी, किशमिश का रायता, श्रीखंड, विभिन्न फल और जूस, मेवे-दूध की मिठाइयां, रबड़ी, घी में तली पूड़ी, जीरा भात, जीरा दही, दाल-भात, घी में तले सूखे मेवे, बादाम-किशमिश से बनी मिठाइयाें का भोग चढ़ता है। रजिस्टर्ड प्रसादिया सुनील भाटिया बताते हैं कि महाप्रभु की आज्ञा से गुसाईंजी ने बरसों पहले मंदिर में राग, भोग, सेवा की पद्धति तय की थी, जो आज भी वैसी ही है। ऋतु के अनुसार भाेग सेवा बदलती है। सर्दी की बल, पौष्टिकता बढ़ाने वाली भोग सामग्री जैसे 22 मसालों से तैयार सौभाग्य साैंठ, केसर, शिलाजीत, मेवों की अधिकता वाली मिठाइयां, मूंग दाल का हलवा, घी में तला सुरण, बादाम का हलवा चढ़ता है, तो गर्मी में शीतलता बढ़ाने वाली खाद्य और पेय सामग्री जैसे ठंडी रबड़ी, श्रीखंड, आम रस शामिल होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका