न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर : राहत की खबर! 152 सैंपल की जांच में मिला सिर्फ एक संक्रमित, 16 मरीज हुए स्वस्थ

बीते दिन बुधवार को 152 सैंपल की जांच में मिला सिर्फ एक संक्रमित मिला। इस प्रकार कुल जांचे गये 152 सैम्पल में संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.66 प्रतिशत रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 6:18:14

सवाई माधोपुर : राहत की खबर! 152 सैंपल की जांच में मिला सिर्फ एक संक्रमित, 16 मरीज हुए स्वस्थ

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा घट रहा है जो जिले वासियों के लिए राहत की खबर है। बीते दिन बुधवार को 152 सैंपल की जांच में मिला सिर्फ एक संक्रमित मिला। इस प्रकार कुल जांचे गये 152 सैम्पल में संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.66 प्रतिशत रही। संक्रमण का यह केस गंगापुर सिटी ब्लॉक में मिला है। बुधवार को 16 पॉजिटिव रिकवर भी हुए। जिले में रिकवरी और पॉजिटिविटी रेट में पिछले 15 दिनों में बना हुआ ट्रेंड अगले एक सप्ताह तक बना रहा तो हमारा जिला जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाएगा।

अब जिले में मात्र 30 एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। इन 30 एक्टिव केस में से 5 जिला अस्पताल, 1 गंगापुर सिटी उप जिला अस्पताल में भर्ती है तथा शेष 24 होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो सवाईमाधोपुर में 7, बौंली और मलारना डूंगर में 5-5, गंगापुर सिटी और खंडार में 4-4, बामनवास में 3 तथा चौथ का बरवाडा में 2 एक्टिव केस बचे हैं।

जिले में कोरोना संक्रमण में आई कमी का मुख्य कारण लॉकडाउन की सफल पालना, शादी आदि आयोजनों को टाल देना, डोर टू डोर हेल्थ सर्वे कर खांसी, बुखार के मरीजों को ट्रैक कर तत्काल उपचार शुरू करना तथा टीकाकरण रहा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आयी कमी के कारण अब जिले वासियों में आत्मविश्वास बढ़ा है।

राजस्थान में केवल जयपुर ने लगाया संक्रमण का शतक, 15 जिलों में एक भी मौत नहीं

राजस्थान में कोरोना महामारी अब काबू में होती नजर आ रही हैं जहां संक्रमण की की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। राजस्थान में बुधवार को 520 कोरोना के नए केस सामने आए। इसके अलावा 30 मौत भी हुई। वहीँ 2282 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। राजस्थान में अब 11,832 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 47 हजार 932 सैंपल लिए गए। जबकि 520 केस नए केस आए। ऐसे में प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1.94 फीसदी हैं। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 15 जिलों में एक भी मौत कोरोना की वजह से नहीं हुई। इनमें धौलपुर और बारां ऐसे जिले हैं। जहां कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया और ना ही किसी मरीज की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल