न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : कोरोना के साथ ब्लैक फंगस बन रहा आफत, 1 मौत एवं 7 नए रोगी

बीते दिन मंगलवार को ब्लैक फंगस से पीड़ित एक और रोगी की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से दम तोड़ने वालों की संख्या सात हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 12:02:33

बीकानेर : कोरोना के साथ ब्लैक फंगस बन रहा आफत, 1 मौत एवं 7 नए रोगी

बीकानेर में कोरोना के आंकड़ों का उतार-चढ़ाव तो परेशानी बना हुआ ही हैं लेकिन इसी के साथ ही अब ब्लैक फंगस भी परेशानी का कारण बन रहा हैं। बीते दिन मंगलवार को ब्लैक फंगस से पीड़ित एक और रोगी की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से दम तोड़ने वालों की संख्या सात हो गई है। ब्लैक फंगस से पीड़ित जिस रोगी की मंगलवार को जिस 42 वर्षीय रोगी की मृत्यु हुई है वह एमसीएच कोविड हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती था। वहीं से जांच के लिए सैंपल भेजा और रिपोर्ट आने तक मौत हो गई।

इसके साथ ही मंगलवार को भी सात नए रोगी रिपाेर्ट हुए हैं। ऐसे में पीबीएम हॉस्पिटल में अब तक 42 राेगियों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। कई मरीज स्थिति गंभीर होने के बाद पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद जो रोगी फंगस पॉजिटिव हैं उनकी जान बचाने के लिए जल्द से जल्द सभी जांचें करवाकर सर्जरी करना पहली प्राथमिकता होगी। रोगियों की बढ़ती संख्या और कम होती इंजेक्शन की आपूर्ति चिंता बढ़ा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्जरी के बाद भी लगभग चार सप्ताह तक नियमित तौर पर एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन लगते हैं। ऐसे में इंजेक्शन पूरे नहीं लगे तो सर्जरी के बाद भी जान का संकट हो सकता है। म्यूकोर माइकोसिस के रोगी बढ़ने के साथ ही इस बीमारी से पीड़ितों के लिए दो और वार्ड रिजर्व किए गए हैं। बुधवार से इन वार्डों में मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

आज से प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई हैं। लेकिन बीकानेर में कोरोना के आंकड़ों का उतार-चढ़ाव इस अनलॉक की प्रक्रिया में अड़चन पैदा कर सकता हैं। सोमवार को दिनभर की रिपोर्ट में महज 34 केस ही आए थे लेकिन मंगलवार को 75 पॉजिटिव आए हैं। एक तरफ जब लॉकडाउन खुलने के लिए पॉजिटिव रेट काे आधार माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बीकानेर में अचानक से मामले बढ़ रहे हैं। अगर केस बढ़े तो लॉकडाउन में बुधवार से मिल रही छूट भी बंद हो सकती है।

रविवार को महज 811 ने कोविड टेस्ट करवाया था जिनमें 34 पॉजिटिव आये। सोमवार को 1230 टेस्ट हुए इसमें 75 पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को जिन क्षेत्रों से अधिक पॉजिटिव केस आ रहे हैं, उनमें पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी के अलावा शहरी क्षेत्र के डिस्पेंसरी व ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। हालांकि शहरी क्षेत्र के ओपीडी में संख्या सिंगल डिजिट में है। पीबीएम अस्पताल में ही कोरोना रोगी अधिक मिल रहे है। बड़ी संख्या में अस्पताल में अन्य रोगों के कारण भर्ती रोगी भी पॉजिटिव आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए