न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में दिल दहला देने वाली मौत, नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर सरेआम की गई हत्या

देहरादून में त्रिपुरा के आदिवासी छात्र अंजेल चकमा की नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद त्रिपुरा में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Dec 2025 9:39:53

त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में दिल दहला देने वाली मौत, नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर सरेआम की गई हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ आवाज उठाने पर एक आदिवासी छात्र को बेरहमी से पीटकर और चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। जैसे ही छात्र का पार्थिव शरीर त्रिपुरा पहुंचा, पूरे राज्य में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान अंजेल चकमा के रूप में हुई है, जो त्रिपुरा का रहने वाला था। अंजेल देहरादून स्थित जिज्ञासा विश्वविद्यालय में एमबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। हमले के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार अंजेल ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार और साथ पढ़ने वाले छात्रों में गहरा सदमा फैल गया।

क्या है पूरा मामला?

घटना 9 दिसंबर की शाम की है। जानकारी के मुताबिक, देहरादून के सेलाक्वी क्षेत्र में अंजेल अपने छोटे भाई माइकल चकमा के साथ किराने का सामान खरीदने निकला था। उसी दौरान शराब के नशे में धुत्त कुछ लोगों ने दोनों भाइयों पर नस्लीय टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गाली-गलौज के साथ आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जब अंजेल और माइकल ने इसका विरोध किया, तो बात बढ़ गई और आरोपियों ने हिंसक हमला कर दिया। इस दौरान माइकल के सिर पर गंभीर वार किया गया, जबकि अंजेल की गर्दन और पेट पर चाकू से हमला किया गया। लहूलुहान हालत में अंजेल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

अंजेल का शव दिल्ली होते हुए अगरतला लाया गया। महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर परिजनों के अलावा कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। इसके बाद पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव उनाकोटी ले जाया गया। अंतिम संस्कार से पहले उसके घर के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जो न्याय की मांग कर रही थी।

केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

अंजेल की मौत के बाद परिवार, छात्र संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं के खिलाफ होने वाली नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव को रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला