न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से ट्रेन यात्रा पड़ेगी भारी, रेल मंत्रालय ने नई टिकट दरों की अधिसूचना जारी की; जानें कितना बढ़ा किराया

आज से ट्रेन यात्रा महंगी हो गई है। रेल मंत्रालय ने यात्री किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है। जानिए किन ट्रेनों और श्रेणियों में कितना बढ़ा किराया, किन यात्रियों को मिली राहत और नई किराया सूची का पूरा विवरण।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 8:02:27

आज से ट्रेन यात्रा पड़ेगी भारी, रेल मंत्रालय ने नई टिकट दरों की अधिसूचना जारी की; जानें कितना बढ़ा किराया

आज से ट्रेन से सफर करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। रेल मंत्रालय द्वारा यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी शुक्रवार से प्रभावी हो गई है। नई व्यवस्था के तहत 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी वर्ग व सभी ट्रेनों के एसी वर्ग में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

रेलवे की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे साफ हो गया है कि संशोधित दरें अब लागू हो चुकी हैं।

26 दिसंबर के बाद बुकिंग पर ही लागू होगी बढ़ी दरें

गुरुवार को रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि बढ़ा हुआ किराया केवल 26 दिसंबर या उसके बाद की टिकट बुकिंग पर लागू होगा। यानी जिन यात्रियों ने अपनी टिकटें 26 दिसंबर से पहले बुक कर ली हैं, उनकी आगे की यात्रा पर यह बढ़ोतरी लागू नहीं होगी।

गौरतलब है कि 21 दिसंबर को ही मंत्रालय ने यह घोषणा कर दी थी कि 26 दिसंबर से यात्री किरायों में इजाफा किया जाएगा। यह इस साल रेल किराए में दूसरी बार की गई बढ़ोतरी है। इससे पहले जुलाई महीने में भी यात्री किरायों में संशोधन किया गया था।

सीजन टिकट और उपनगरीय सेवाओं को राहत

रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि संशोधित किराया ढांचे के तहत उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों तरह के रूट शामिल हैं।

साधारण नॉन-एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए किराया सेकेंड क्लास साधारण, स्लीपर क्लास साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण के रूप में ग्रेड के अनुसार तय किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, गैर-उपनगरीय यात्राओं में स्लीपर क्लास साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण के किराए में प्रति किलोमीटर एक पैसे की समान बढ़ोतरी की गई है, ताकि टिकट कीमतों में धीरे-धीरे और सीमित असर पड़े।

मेल/एक्सप्रेस और एसी क्लास में कितना बढ़ा किराया

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की गई है। इसमें स्लीपर क्लास, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं। नई दरों के अनुसार 500 किलोमीटर की यात्रा पर अब यात्री को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और सामान्य गैर-उपनगरीय सेवाओं (जहां लागू हो, एसी मेमू/डेमू को छोड़कर) के मौजूदा मूल किराए को वर्ग-वार स्वीकृत आधार किराए के अनुरूप संशोधित किया गया है।

नई किराया सूची: द्वितीय श्रेणी साधारण

दूरी — बढ़ोतरी (रुपये में)
0–251 किमी — कोई बढ़ोतरी नहीं
216–750 किमी — 5 रुपये
751–1250 किमी — 10 रुपये
1251–1750 किमी — 15 रुपये
1751–2250 किमी — 20 रुपये

नई किराया व्यवस्था लागू होने के साथ ही अब लंबी दूरी की यात्राओं पर यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा, हालांकि रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी चरणबद्ध और सीमित रखी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला