न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कैबिनेट से पूछे बिना PMO ने खत्म किया मनरेगा’, राहुल गांधी ने नोटबंदी जैसा विनाशकारी फैसला बताया

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा को कैबिनेट से पूछे बिना PMO ने खत्म किया, इसे नोटबंदी जैसी विनाशकारी योजना बताया। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा के महत्व और ग्रामीण रोजगार पर चर्चा की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 5:31:13

‘कैबिनेट से पूछे बिना PMO ने खत्म किया मनरेगा’, राहुल गांधी ने नोटबंदी जैसा विनाशकारी फैसला बताया

दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री शामिल रहे। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद शशि थरूर, जयराम रमेश, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने का निर्णय सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले के दौरान कैबिनेट और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया।

राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा, “मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी, यह एक अधिकार आधारित परिकल्पना थी। इस योजना को खत्म करना सीधे इस परिकल्पना पर हमला है। यह कदम नोटबंदी की तरह विनाशकारी है।”

प्रधानमंत्री कार्यालय से लिया गया निर्णय

नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार का यह कदम देश के संघीय ढांचे पर हमला और सत्ता तथा वित्तीय संसाधनों के केंद्रीकरण की दिशा में बढ़ता कदम है। उन्होंने कहा, “कैबिनेट और मंत्री शिवराज सिंह से बिना पूछे यह निर्णय लिया गया। सीधे PMO ने इसे लागू किया। ‘वन मैन शो’ चल रहा है, मोदी जो चाहते हैं वही होता है।”

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया मनरेगा का महत्व रेखांकित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मनरेगा ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। यह विश्व का सबसे बड़ा ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम बन गया। इसने पलायन रोकने में मदद की और गांवों को अकाल, भूख और शोषण से बचाया। योजना ने दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और भूमिहीन मजदूरों को विश्वास दिलाया कि गरीबी से लड़ाई में सरकार उनके साथ है।”

खरगे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने किसानों के हक में हमेशा संघर्ष किया। नवंबर 2021 में पीएम को किसानों से माफी मांगनी पड़ी और काले कृषि कानून वापस लेने पड़े। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि मनरेगा को फिर बहाल करना होगा। खरगे ने बैठक में यह भी जोर दिया कि “हमारी जिम्मेदारी है कि हम मनरेगा पर ठोस योजना बनाएं, राष्ट्रीय स्तर पर जन-आंदोलन खड़ा करें। यह लड़ाई हम जीतेंगे, क्योंकि देश के कमजोर वर्ग हमारी ओर उम्मीद से देख रहे हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला