न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'राहुल गांधी के विदेश दौरे पर नजर रखी जाती है', सैम पित्रोदा ने केंद्र सरकार पर लगाया संगीन आरोप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास उनकी हर गतिविधि पर नजर रखता है और कई बार विदेशी नेताओं से मिलने से रोका जाता है। पित्रोदा ने विदेशी फंडिंग और भारत विरोधी बयान के आरोपों को भी खारिज किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Dec 2025 10:39:59

'राहुल गांधी के विदेश दौरे पर नजर रखी जाती है', सैम पित्रोदा ने केंद्र सरकार पर लगाया संगीन आरोप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के विदेशी दौरे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं, तो भारतीय दूतावास के अधिकारी उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। कई मौकों पर उन्हें विदेशी नेताओं से मिलने से भी रोका जाता है।

जर्मनी दौरे पर पित्रोदा ने तोड़ी चुप्पी

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने जर्मनी दौरे पर लगे सत्ता पक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा अचानक नहीं होती, बल्कि यह महीनों पहले ही निर्धारित की जाती है। पित्रोदा ने बताया कि जर्मनी दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रोग्रेसिव अलायंस की बैठक में भाग लेना था, जिसमें करीब 110 देशों की लोकतांत्रिक पार्टियां शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में हर समय कई घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए दौरे की टाइमिंग पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

जासूसी जैसा नजरिया, अनुभव पर आधारित दावा

पित्रोदा ने दावा किया कि उन्होंने खुद देखा है कि राहुल गांधी के होटल, मीटिंग और एयरपोर्ट पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। उन्हें बताया गया कि कई बार दूतावास के अधिकारियों ने लोगों से फोन करके कहा कि वे राहुल गांधी से न मिलें। पित्रोदा ने इसे सरकार की ओर से जासूसी की कोशिश बताया, लेकिन कहा कि कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है।

सच तो सच होता है

राहुल गांधी पर विदेश जाकर भारत विरोधी बयान देने के आरोपों पर पित्रोदा ने कहा कि आज के समय में भारत में जो सच है, वही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सच माना जाता है। और विदेश में जो कहा जाता है, वही राष्ट्रीय स्तर पर सच है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच तो सच होता है, और इसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं हो सकता।

विदेशी फंडिंग के आरोपों को किया खारिज

जर्मनी में राहुल गांधी की मुलाकातों को लेकर विदेशी फंडिंग के आरोपों पर पित्रोदा ने कहा, "यह सब बकवास है। हम विश्वविद्यालय जाते हैं, सार्वजनिक मंच पर बात करते हैं। हमें यह नहीं पता कि कौन किससे जुड़ा है और ना ही हमें इससे फर्क पड़ता है। राहुल गांधी या कांग्रेस का किसी भी विदेशी फंडिंग या एंटी-इंडिया नेटवर्क से कोई लेना-देना नहीं है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला