न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुच्छी दून चेटिन, झोल मोमो और बादाम का हलवा... पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय डिनर का मेन्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए आयोजित राजकीय डिनर में परोसे गए शुद्ध शाकाहारी भारतीय व्यंजन। जानें झोल मोमो, दाल तड़का, बादाम का हलवा, गुच्छी दून चेटिन और अन्य स्वादिष्ट मेन्यू आइटम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 9:52:50

गुच्छी दून चेटिन, झोल मोमो और बादाम का हलवा... पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय डिनर का मेन्यू

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत आगमन भव्य स्वागत के साथ हुआ। उनके स्वागत के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया। इस डिनर में पुतिन को पूरी तरह शाकाहारी और भारतीय पारंपरिक व्यंजनों से सजी हुई थाली परोसी गई।

डिनर की शुरुआत:

रात्रिभोज की शुरुआत दक्षिण भारतीय सूप मुरुंगेलाई चारू से हुई। इसके बाद मेहमानों को गुच्छी दून चेटिन (कश्मीरी अखरोट से भरे मशरूम), अचारी बैंगन और पीली दाल तड़का जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।

एपेटाइज़र:

शिकमपुरी (तवे पर भुने काले चने के कबाब) और मसालेदार चटनी के साथ झोल मोमो जैसे ऐपेटाइज़र मेन्यू में शामिल थे।

गुच्छी दून चेटिन, झोल मोमो और बादाम का हलवा... पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय डिनर का मेन्यू

मुख्य व्यंजन:

मेन कोर्स में जाफरानी पनीर रोल, पालक मेथी मट का साग, तंदूरी भरवान आलू और अचारी बैंगन के साथ पीली दाल तड़का परोसा गया। इसके अलावा ड्राई फ्रूट और केसर पुलाव के साथ लच्छा पराठा, मगज नान, सतनाज रोटी, मिस्सी रोटी और बिस्कुटी रोटी भी थी।

मिठाई और पेय:

डेजर्ट में पुतिन के लिए बादाम का हलवा, केसर-पिस्ता कुल्फी, ताजे फल, गुड़ संदेश और मुरक्कू पेश किए गए। इसके अलावा अनार, संतरा, गाजर और अदरक का ताज़ा जूस भी उपलब्ध कराया गया।

गुच्छी दून चेटिन, झोल मोमो और बादाम का हलवा... पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय डिनर का मेन्यू

संगीत और माहौल:

डिनर के दौरान पृष्ठभूमि में नौसेना बैंड की धुनों के साथ शास्त्रीय संगीत और बॉलीवुड गीत भी बजाए गए। अमृतवर्षिणी, खमाज, यमन, शिवरंजिनी, नलिनकंठी, भैरवी और देश जैसे भारतीय रागों के साथ रूस की पारंपरिक कलिंका धुन भी सुनाई दी। साथ ही शाहरुख खान की फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ की धुन भी बजाई गई।

राष्ट्रपति का संदेश:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि भारत और रूस के बीच साझेदारी शांति, स्थिरता और पारस्परिक सामाजिक-आर्थिक व तकनीकी प्रगति की साझा प्रतिबद्धता से निर्देशित होती है। इस डिनर ने न केवल भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों में गर्मजोशी और मैत्री का संदेश भी दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव

‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज

‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश

क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान

सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी

दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल

2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा

आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री