न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्राजीलियन मॉडल लारिसा नेरी ने कहा - 'सब कॉमेडी लग रहा है'; भारत में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर तोड़ी चुप्पी

ब्राजीलियन मॉडल लारिसा नेरी ने भारत में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर फोटो से जुड़ी अफवाहों और राजनीतिक बहस पर दी प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 2:19:08

ब्राजीलियन मॉडल लारिसा नेरी ने कहा -  'सब कॉमेडी लग रहा है';  भारत में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर तोड़ी चुप्पी

बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्क्रीन पर अचानक एक महिला की तस्वीर दिखाई गई, जिसके साथ लिखा था, "यह कौन है?" इस तस्वीर ने भारतीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

इस महिला की पहचान ब्राजील की मॉडल और हेयर ड्रेसर लारिसा नेरी के तौर पर हुई। द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, लारिसा नेरी ब्राजील के बेलो होरिजोन्टे में सैलून चलाती हैं और खुद को डिजिटल इन्फ्लुएंसर भी बताती हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी ब्राजील से बाहर नहीं यात्रा की है। भारत में उनकी तस्वीर के इस्तेमाल पर नेरी ने हैरानी जताई और कहा कि यह सब उनके लिए "कॉमेडी जैसा" है।

नेरी ने ब्राजील की न्यूज एजेंसी आओस फेटोस से बातचीत में कहा, "सोशल मीडिया पर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल ऐसा किया गया जैसे मैं भारतीय वोटर हूं। यह सब देखकर लगता है कि हम किस पागलपन में जी रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इस वजह से उन्हें भारत में रहस्यमयी ब्राजीलियन मॉडल के रूप में पहचान मिली है, जबकि उनका भारतीय चुनाव या राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि वह पेशेवर मॉडल नहीं हैं और उस तस्वीर के लिए सिर्फ दोस्त की मदद कर रही थीं। इसके अलावा, फोटोग्राफर ने स्टॉक साइट्स पर उनकी तस्वीर अपलोड करने की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद यह फोटो हजारों जगहों पर प्रकाशित हो गई।

फोटोग्राफर का बयान

इस तस्वीर को लारिसा के शहर में रहने वाले फोटोग्राफर मेथियर फरेरो ने 2017 में खींचा था। यह फोटो पहले कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध थी, लेकिन अब हटा दी गई है। फरेरो ने कहा, "लोगों को शायद यह समझ नहीं आया कि यह फोटो फ्री प्लेटफॉर्म से ली गई थी। कई लोग मेरी तस्वीर को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे थे।"

इस पूरे मामले ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर छोटी सी तस्वीर भी किस तरह राजनीतिक बहस और अफवाहों का हिस्सा बन सकती है। लारिसा नेरी ने स्पष्ट कर दिया कि उनके और भारतीय राजनीति का कोई वास्ता नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला