न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE Main 2026 Session 2: इस तारीख से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, जानिए कैसे और कहां करें अप्लाई

जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो सकती है। जानिए आवेदन की अंतिम तिथि, ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका, परीक्षा तिथि और एनटीए से जुड़ी हर जरूरी अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 4:33:25

JEE Main 2026 Session 2: इस तारीख से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, जानिए कैसे और कहां करें अप्लाई

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा पूरी होने के बाद अब लाखों उम्मीदवारों की नजरें दूसरे सेशन पर टिकी हुई हैं। जो अभ्यर्थी अप्रैल सेशन यानी जेईई मेन 2026 सेशन 2 में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और एनटीए से जुड़े संकेतों के मुताबिक, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू हो सकती है। वहीं, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 (संभावित) बताई जा रही है।

इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए एक पोस्ट साझा कर उम्मीदवारों को जानकारी दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन ऐसे कर पाएंगे उम्मीदवार

जैसे ही आवेदन लिंक एक्टिव होगा, अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे—

सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा

होमपेज पर उपलब्ध ‘JEE Main 2026 Session 2’ के लिंक पर क्लिक करना होगा

इसके बाद नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी

जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म को सबमिट करना होगा

सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना जरूरी होगा

भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

कब आयोजित हुई थी जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा कुल छह दिनों में आयोजित हुई, जिनमें 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी शामिल थे।

21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा आयोजित की गई, जिसे हर दिन दो शिफ्टों में कराया गया। वहीं, 29 जनवरी 2026 को पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लान) की परीक्षा हुई, जो एक ही शिफ्ट में संपन्न कराई गई थी।

आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार

सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर-की और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए की ओर से जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी किए जाने की संभावना है, जिसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन से जुड़ी हर नई जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और एनटीए के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला