न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'हम बहुत छोटे लोग हैं, हमारी कोई औकात नहीं', चीन में भारतीय व्लॉगर को 15 घंटे तक हिरासत में रखा, न खाना मिला न पानी

चीन में भारतीय व्लॉगर अनंत मित्तल को अरुणाचल से जुड़े वीडियो के बाद 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया। न खाना मिला न पानी, मानसिक दबाव के बाद रिहाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 8:52:17

'हम बहुत छोटे लोग हैं, हमारी कोई औकात नहीं', चीन में भारतीय व्लॉगर को 15 घंटे तक हिरासत में रखा, न खाना मिला न पानी

‘ऑन रोड इंडियन’ के नाम से पहचान बनाने वाले भारतीय व्लॉगर अनंत मित्तल ने चीन में अपने साथ हुए डरावने अनुभव का खुलासा किया है। अरुणाचल प्रदेश से जुड़े एक वीडियो पर की गई टिप्पणी के बाद चीनी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अनंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया कि 16 नवंबर को उन्हें करीब 15 घंटे तक रोके रखा गया, इस दौरान न तो उन्हें ढंग से जानकारी दी गई और न ही खाने-पानी की सुविधा मिली। लंबी पूछताछ और मानसिक दबाव के बाद अंततः उन्हें रिहा किया गया।

राजनीति से कोई नाता नहीं, सिर्फ अपनी बात रखी थी

अनंत मित्तल ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक संगठन या एजेंडे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो उनके मन में किसी के प्रति नफरत है और न ही वे किसी देश या सरकार के खिलाफ हैं। उनका दावा है कि वे केवल अपने नजरिए से दुनिया को दिखाते हैं और लोगों तक अपनी भावनाएं पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी मंशा कभी गलत नहीं रही और वे सभी के प्रति सम्मान और प्रेम रखते हैं।

पूर्वोत्तर से गहरा रिश्ता, भावनाओं में बनाया वीडियो

व्लॉगर ने बताया कि उन्होंने पूर्वोत्तर भारत में करीब तीन साल तक पढ़ाई की है, जिसके चलते इस क्षेत्र से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। जब उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के एक नागरिक को चीन में हिरासत में लिए जाने की खबर सुनी, तो वे बेहद आहत हो गए। इसी भावना में उन्होंने एक वीडियो बनाया था। अनंत ने पुष्टि की कि वे सुरक्षित भारत लौट आए हैं और पूरे घटनाक्रम को विस्तार से अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज

सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा

जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर

तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल