दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की। इस मुकाबले में भारत की जीत के सबसे बड़े नायक रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच को टीम इंडिया के पक्ष में मोड़ दिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और कई अन्य राजनेताओं ने अपनी बधाई दी।
राष्ट्रपति का संदेश
राष्ट्रपति ने अपनी बधाई में लिखा कि एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने टीम की लगातार जीत और टूर्नामेंट में अद्भुत प्रदर्शन की सराहना करते हुए कामना की कि भविष्य में भी टीम इसी तरह देश का नाम रोशन करे।