न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर सख्त हुई सरकार, यात्रियों को मिलेगा पूरा पैसा

इंडिगो की रद्द हुई फ्लाइट्स के लिए सरकार ने आदेश दिए, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड और छूटे हुए सामान की डिलीवरी 48 घंटे में। जानें रिफंड प्रक्रिया और एयरलाइन के लिए निर्धारित समयसीमा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 4:05:59

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर सख्त हुई सरकार, यात्रियों को मिलेगा पूरा पैसा

6 दिसंबर को इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के कारण हजारों लोग फंसे रह गए और उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि जिन भी यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उनका रिफंड 7 दिसंबर की शाम तक हर हाल में प्रोसेस कर दिया जाए। यानी यात्रियों को टिकट का पैसा वापस पाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सिर्फ रिफंड ही नहीं, मंत्रालय ने यह भी आदेश दिया है कि जिन यात्रियों का सामान उड़ान रद्द होने या देरी के कारण छूट गया है, उसे अगले दो दिनों के भीतर उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी एयरलाइन की होगी।

लगातार दूसरे दिन उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी दिक्कतें

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो ने 5 दिसंबर को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं। हैरानी की बात यह है कि शनिवार को भी हालात कमोबेश वैसे ही रहे और कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला जारी रहा। मंत्रालय ने कहा है कि यदि रिफंड प्रोसेस में देरी की गई या आदेशों का पालन नहीं हुआ, तो एयरलाइन के खिलाफ तुरंत कड़ी नियामकीय कार्रवाई की जाएगी।

रविवार रात 8 बजे तक पूरा करें रिफंड प्रक्रिया

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, रद्द और बाधित सभी उड़ानों का रिफंड रविवार रात 8 बजे तक पूरा होना चाहिए।
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि— इंडिगो किसी भी प्रभावित यात्री से री-शेड्यूलिंग शुल्क नहीं ले सकती। जिन यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ी है, उन्हें नई तारीख चुनते समय कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा। शनिवार को पूरे देश में 400 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं, जिससे हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयरलाइन को बनाने होंगे विशेष सहायता केंद्र

सरकारी आदेश में इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क और रिफंड सहायता केंद्र स्थापित करे, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मिल सके। जब तक उड़ान संचालन दोबारा सामान्य नहीं हो जाता, तब तक:

स्वचालित रिफंड प्रक्रिया लगातार जारी रखनी होगी

यात्रियों की हर शिकायत का तुरंत समाधान करना होगा

48 घंटे के भीतर यात्रियों को वापस मिलेगा सामान

मंत्रालय ने इस मामले में विशेष सख्ती दिखाते हुए कहा है कि एयरलाइन सुनिश्चित करे कि जिन यात्रियों का सामान उड़ान रद्द या देरी की वजह से उनसे छूट गया है, उनका लोकेशन तुरंत ट्रेस किया जाए और अगले 48 घंटों के भीतर संबंधित यात्रियों को सौंप दिया जाए।

सरकार के इन कड़े कदमों का उद्देश्य यात्रियों को राहत देना और एयरलाइंस को यह संदेश देना है कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला