न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये है भगवान का बंदा: जिसने प्लेन क्रैश, ट्रेन हादसे और कार धमाकों में भी मौत को दी मात!

प्लेन क्रैश हो या ट्रेन एक्सीडेंट, बस नदी में गिरे या कार में धमाका — हर बार सबकी मौत हुई लेकिन ये शख्स चमत्कारिक रूप से बचता गया। जानिए रमेश कुमार और फ्रेन सेलक की अनोखी कहानी, जहां किस्मत ने बार-बार दी जिंदगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 10:06:06

ये है भगवान का बंदा: जिसने प्लेन क्रैश, ट्रेन हादसे और कार धमाकों में भी मौत को दी मात!

कहते हैं, "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय..."। यह कहावत आज सजीव हो उठी है गुजरात के रमेश विश्वास कुमार की कहानी में। अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे में जब 240 लोग मौत की नींद सो गए, तब सिर्फ एक शख्स चमत्कारिक रूप से मौत के मुंह से लौट आया। वो शख्स हैं रमेश कुमार – अब जिन्हें पूरा देश ‘भारत का फ्रेन सेलक’ कहकर पुकार रहा है। वही फ्रेन सेलक, जिसकी किस्मत से पूरी दुनिया अब तक हैरान है – जिसने सात बार मौत को हराकर जिंदगी को गले लगाया।

miracle survival stories,man survives plane crash,train accident survivor,car explosion survivor,ramesh kumar story,indian frank selak,lucky unluckiest man alive,divine protection stories

240 मौतों के बीच एक जीवन की ऐतिहासिक जीत

12 जून की दोपहर ठीक 1:40 बजे, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण यह विमान कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य यानी कुल 242 लोग सवार थे। विमान का मलबा शहर के बाहरी इलाके में चारों ओर बिखर गया।

लेकिन इसी मलबे के बीच, घायल अवस्था में, आश्चर्यजनक रूप से जिंदा पाए गए रमेश विश्वास कुमार। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन सांसें चल रही थीं। डॉक्टर और बचाव दल की आंखें यह चमत्कार देखकर खुली की खुली रह गईं। रमेश ने बताया, "शायद टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद कुछ गड़बड़ हुआ। मुझे एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, फिर सब धुंधला सा हो गया... और जब होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। भगवान ने मुझे एक और जिंदगी दे दी है।”

अब सोशल मीडिया पर रमेश की तुलना उस शख्स से की जा रही है, जिसे दुनिया का "सबसे भाग्यशाली और दुर्भाग्यशाली इंसान" माना जाता है – फ्रेन सेलक।

आइए जानते हैं फ्रेन सेलक की चौंकाने वाली किस्मत के बारे में –

1. 1962: ट्रेन हादसे में जिंदा बचे

क्रोएशिया में जन्मे म्यूजिक टीचर फ्रेन सेलक एक ट्रेन से सफर कर रहे थे, जो पटरी से उतरकर बर्फीली नदी में गिर गई। हादसे में 17 लोग मारे गए, लेकिन फ्रेन किसी तरह खिड़की से बाहर निकल गए। हालांकि हाथ टूट गया और हाइपोथर्मिया हो गया, फिर भी वे जीवित बचे।

2. 1963: आसमान से गिरकर भी मौत को मात

एक साल बाद छोटे विमान से यात्रा करते समय अचानक एक दरवाजा खुल गया और फ्रेन सीट समेत हवा में गिर पड़े। नीचे घास का ढेर था, जिससे उनकी जान बच गई। जबकि इस हादसे में 19 लोग मारे गए।

3. 1966: बस डूबी, लेकिन फ्रेन तैरकर बाहर निकले

फ्रेन जिस बस में सवार थे, वह सड़क से फिसलकर नदी में गिर गई। चार लोग डूबकर मारे गए, लेकिन फ्रेन ने तैरकर अपनी जान बचाई।

4. 1970: कार में आग, फिर भी बच गए

जब फ्रेन अपनी कार चला रहे थे, तब इंजन से धुआं निकलने लगा। उन्होंने कार रोकी और बाहर निकले ही थे कि कार में विस्फोट हो गया।

5. 1973: गैस रिसाव से आग, फिर भी सुरक्षित

एक बार फिर कार के टैंक से गैस लीक हुई और स्पार्क से आग लग गई। फ्रेन झुलस गए लेकिन कई दिनों के इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो गए।

6. 1995: सड़क पर चलते समय बस की टक्कर

65 की उम्र पार कर चुके फ्रेन को सड़क पार करते वक्त एक बस ने टक्कर मारी, लेकिन उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आईं।

7. 1996: खाई में गिरती कार से कूदकर जान बचाई

पर्वतीय मार्ग पर ड्राइव करते वक्त ट्रक की टक्कर से उनकी कार खाई में गिरने लगी, फ्रेन वक्त रहते कार से कूद गए और एक पेड़ की टहनी को थाम लिया। कार नीचे गिरते ही धमाके से फट गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं