न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डिजिटल गोल्ड में बड़ा खतरा’, ₹10 से सोना खरीदने वालों को SEBI की सख्त हिदायत; तनिष्क, फोनपे और MMTC रडार पर

अब केवल ₹10 में डिजिटल गोल्ड खरीदने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन SEBI ने निवेशकों को चेतावनी दी है कि डिजिटल गोल्ड उत्पाद किसी सरकारी या नियामक सुरक्षा के अंतर्गत नहीं आते। यदि कोई प्लेटफॉर्म डिफॉल्ट करता है, तो निवेशकों को सुरक्षा नहीं मिलेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 4:19:43

‘डिजिटल गोल्ड में बड़ा खतरा’, ₹10 से सोना खरीदने वालों को SEBI की सख्त हिदायत; तनिष्क, फोनपे और MMTC रडार पर

अब केवल 10 रुपए में डिजिटल गोल्ड खरीदने का ट्रेंड तेजी से फैल रहा है, लेकिन मार्केट रेगुलेटर SEBI (सेक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने निवेशकों को गंभीर चेतावनी दी है। SEBI ने साफ कहा कि डिजिटल गोल्ड उत्पाद किसी सरकारी या नियामक सुरक्षा के अंतर्गत नहीं आते। इसका मतलब यह है कि अगर कोई प्लेटफॉर्म डिफॉल्ट करता है, तो निवेशक को कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी।

क्यों SEBI ने चेताया?

SEBI ने 8 नवंबर को एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘डिजिटल गोल्ड’ या ‘E-Gold’ के नाम पर निवेश के विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन यह डिजिटल गोल्ड न तो सिक्योरिटीज हैं और न ही कमोडिटी डेरिवेटिव्स। पूरी तरह से यह SEBI के दायरे से बाहर हैं। नियामक ने स्पष्ट किया कि ऐसे उत्पादों में निवेश करने पर निवेशकों को काउंटरपार्टी या ऑपरेशनल रिस्क का सामना करना पड़ सकता है। यानी अगर कंपनी डिफॉल्ट कर देती है, तो SEBI से कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी।

कौन-कौन से प्लेटफॉर्म बेच रहे हैं डिजिटल गोल्ड?

अभी कई नामी ब्रांड डिजिटल गोल्ड निवेश की पेशकश कर रहे हैं, जैसे:

प्लेटफॉर्म/कंपनी - ऑफर की मुख्य बातें

तनिष्क (Tanishq)- 24 कैरेट गोल्ड, सिर्फ ₹100 से निवेश, SafeGold द्वारा संचालित
MMTC-PAMP- किसी भी समय खरीद-बिक्री या रिडीम की सुविधा
Aditya Birla Capital -₹10 से निवेश की शुरुआत
Caratlane, PhonePe, Shriram Finance अपनी वेबसाइट और ऐप पर गोल्ड निवेश की सुविधा

हालांकि ये नामी प्लेटफॉर्म हैं और भरोसेमंद माने जाते हैं, SEBI ने स्पष्ट किया है कि अगर इनमें कोई गड़बड़ी होती है, तो निवेशक को नियामक सुरक्षा नहीं मिलेगी।

SEBI के रेगुलेटेड विकल्प क्या हैं?

SEBI ने निवेशकों को सलाह दी है कि यदि सोना खरीदना है, तो केवल रेगुलेटेड प्रोडक्ट्स में निवेश करें। इनमें शामिल हैं:

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETFs – Exchange Traded Funds)

इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (Electronic Gold Receipts – EGRs)

एक्सचेंज-ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव्स (Exchange-Traded Commodity Derivatives)

ये सभी निवेश SEBI-registered इंटरमीडियरीज के माध्यम से किए जा सकते हैं और पूरी तरह से कानूनी सुरक्षा में आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला