न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था जस की तस रहेगी… पंजाब में उठे विवाद पर केंद्र सरकार का बयान

चंडीगढ़ प्रशासनिक व्यवस्था पर केंद्र सरकार का बयान: पंजाब में बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 240 संबंधी प्रस्ताव सिर्फ विचाराधीन है और चंडीगढ़ की मौजूदा शासन व्यवस्था या पंजाब-हरियाणा के संबंधों में किसी बदलाव की कोई योजना नहीं है। शीतकालीन सत्र में इस पर कोई बिल लाने की मंशा नहीं है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Nov 2025 4:19:06

चंडीगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था जस की तस रहेगी… पंजाब में उठे विवाद पर केंद्र सरकार का बयान

पंजाब में बीते कुछ दिनों से चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। आम आदमी पार्टी और अकाली दल जैसे दलों ने सरकार पर आरोप लगाए थे कि संविधान के अनुच्छेद 240 के बहाने चंडीगढ़ की स्थिति में बदलाव की कोशिश हो रही है। इस पूरे विवाद पर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आधिकारिक स्पष्टीकरण दिया है।

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए केवल कानून निर्माण की प्रक्रिया को सरल करने पर आधारित एक प्रस्ताव विचाराधीन है। मंत्रालय के अनुसार, इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, और इसमें कहीं भी चंडीगढ़ की वर्तमान प्रशासनिक संरचना, नीतिगत व्यवस्था या पंजाब और हरियाणा के साथ उसके ऐतिहासिक संबंधों को बदलने का कोई उल्लेख नहीं है।

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि चंडीगढ़ के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी पक्षों से बातचीत और विचार-विमर्श के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। इस मुद्दे पर अनावश्यक चिंता न करने की सलाह देते हुए मंत्रालय ने कहा कि आने वाले शीतकालीन सत्र में इस विषय से जुड़ा कोई विधेयक लाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

क्या चंडीगढ़ पंजाब से दूर किया जा रहा है? विपक्ष का आरोप

विवाद तब बढ़ा जब कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि केंद्र सरकार संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2025 पेश कर सकती है। चर्चा थी कि इस संशोधन के जरिए चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में परिवर्तन हो सकता है, जिससे पंजाब के दावे और राजधानी के रूप में उसके संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

इन्हीं अटकलों को लेकर आप, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र पर निशाना साधा। विपक्षी दलों का आरोप था कि इस संशोधन के जरिये चंडीगढ़ को पंजाब से दूर करने की कोशिश की जा रही है और राज्य के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

अनुच्छेद 240 पर नया विवाद कैसे शुरू हुआ?

दरअसल, राजनीतिक घमासान की शुरुआत तब हुई जब यह चर्चा सामने आई कि 131वें संशोधन के तहत चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 की श्रेणी में शामिल करने का विचार चल रहा है। इस अनुच्छेद के तहत अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली, दमन-दीव जैसे केंद्र शासित प्रदेश आते हैं, जहाँ केंद्र सरकार को कानून बनाने के विशेष अधिकार प्राप्त हैं।

चंडीगढ़ को इसी श्रेणी में लाए जाने की संभावना ने पंजाब के नेताओं और राजनीतिक दलों को चिंतित कर दिया। उन्हें आशंका है कि इससे चंडीगढ़ की मौजूदा विशेष स्थिति और पंजाब के साथ उसके लंबे ऐतिहासिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

हालाँकि केंद्र ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कोई कदम उठाने की न तो योजना है और न ही शीतकालीन सत्र में कोई बिल आने वाला है। इससे स्पष्ट है कि चंडीगढ़ की वर्तमान व्यवस्था में फिलहाल किसी भी बदलाव की बात सिर्फ चर्चा के स्तर तक ही सीमित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी