न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी कभी भी खुलकर नहीं करती इन बातों का जिक्र, बना रहता हैं रिश्ते में खटास आने का डर

शादीशुदा जीवन को बेहतर और ख़ुशी से भरपूर रखने के लिए पति और पत्नी दोनों को ही एक दूसरे से कुछ नहीं छुपाना चाहिए। लेकिन कई बार अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए ही कुछ चीजों को छुपाना पड़ता हैं। खासतौर से पत्नियां ऐसा करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Apr 2023 3:06:22

पत्नी कभी भी खुलकर नहीं करती इन बातों का जिक्र, बना रहता हैं रिश्ते में खटास आने का डर

शादीशुदा जीवन को बेहतर और ख़ुशी से भरपूर रखने के लिए पति और पत्नी दोनों को ही एक दूसरे से कुछ नहीं छुपाना चाहिए। लेकिन कई बार अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए ही कुछ चीजों को छुपाना पड़ता हैं। खासतौर से पत्नियां ऐसा करती हैं। इस बात को मान लेने में कोई बुराई नहीं कि हम सभी के जीवन में कुछ ऐसी बातें होती हैं जो हम किसी से भी साझा नहीं करते। रिश्ते में प्यार को बनाएं रखने के लिए ऐसी बातों को छुपाना गलत भी नहीं होता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जिक्र पत्नियाँ अपने पति से खुलकर नहीं करती हैं क्योंकि उन्हें रिश्ते में खटास आने का डर सताता रहता हैं। पति और पत्नी का रिश्ता कितना ही मजबूत हो लेकिन ये ऐसी बातें होती है जिनकी वजह से उनके रिश्ते के खराब होने का डर रहता है। आइये जानते हैं इन बातों के बारे में...

wife communication issues,lack of communication in marriage,unspoken concerns in marriage,hidden emotions in marriage,difficulty expressing feelings in marriage,wife unvoiced worries,unacknowledged problems in marriage,communication barriers in marriage,unsaid issues in marriage,difficulty sharing thoughts and feelings with spouse

ससुराल वालों से अनबन की बात

जाहिर है, जब एक नवविवाहित महिला को नए परिवार के तौर-तरीकों के साथ तालमेल बिठाना होगा और उससे समाज द्वारा परिभाषित एक आदर्श बहू की भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती है, तो मतभेद होना स्वाभाविक है। कुछ महिलाएं बिना शोर मचाए मतभेदों को दूर करने की कोशिश करती हैं, तो कुछ बहादुर इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाती हैं। हालांकि, इन सबके बीच जो काम करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, वह है सास-ससुर के साथ हुए किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में अपने पति के साथ चर्चा करना।

अपने पास्ट अफेयर के बारे में

आपको लग सकता है कि आपकी जिंदगी में मौजूद महिला को सबसे अच्छे अनुभव आपके साथ ही हुए हैं। लेकिन हो सकता है आप गलत हों, क्योंकि क्या पता वो अपने उन खास अनुभवों को आपसे छुपा रही हो। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं अपनी छवि को लेकर काफी चौकन्नी रहती हैं। वो नहीं चाहती कि कोई उनकी गलत छवि बनाएं। दूसरी वजह ज्यादा व्यवहारिक है। महिलाएं और लड़कियां अक्सर अपने प्रेम प्रसंग छुपाती हैं क्योंकि वो नहीं चाहती कि उनके मौजूदा साथी को इससे असहजता हो। आम तौर पर मर्दों की दिलचस्पी ये जानने में रहती है कि क्या वो अपनी साथी के एक्स से बेहतर हैं, लेकिन खास बात यह है कि महिलाओं को यह बिल्कुल पसंद नहीं है।

wife communication issues,lack of communication in marriage,unspoken concerns in marriage,hidden emotions in marriage,difficulty expressing feelings in marriage,wife unvoiced worries,unacknowledged problems in marriage,communication barriers in marriage,unsaid issues in marriage,difficulty sharing thoughts and feelings with spouse

बीमारी के बारे में

यदि महिला को शारीरिक समस्या होती है तो कई बार महिलाएं उस बारे में भी अपने पति को नहीं बताती है। क्योंकि वो ऐसा सोचती हैं की ठीक हो जायेगा उन्हें परेशान करने की जरुरत है, वैसे ही परेशान हो जायेंगे। और वो कभी नहीं चाहती हैं की उनके पति उनकी वजह से परेशान हो, या तनाव में आ जाएँ। जैसे की मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्या आदि।

सहेलियों वाली बात

आप ये कभी नहीं जान पाएंगे कि महिलाएं अपनी सहेलियों से कैसी और कौन-सी बातें करती हैं। बशर्ते आप छुपकर उनकी बातें न सुने। महिलाएं जो बातें पुरुषों के साझा करने में घबराती हैं, वो बड़े ही मजे लेकर अपनी सहेलियों से शेयर करती हैं। न सिर्फ अपनी बल्कि वो अपनी दोस्त की राज की बातों को भी अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड से छुपाने से भी गुरेज नहीं करती हैं।

wife communication issues,lack of communication in marriage,unspoken concerns in marriage,hidden emotions in marriage,difficulty expressing feelings in marriage,wife unvoiced worries,unacknowledged problems in marriage,communication barriers in marriage,unsaid issues in marriage,difficulty sharing thoughts and feelings with spouse

सीक्रेट क्रश

हर महिला का एक सीक्रेट क्रश होता है इस बारे में भी महिला कभी भी अपने पति को नहीं बताती है, जबकि वो अपनी खास सहेली से इस बारे में बात कर सकती है। क्योंकि उसे इस बात का डर होता है की कहीं सीक्रेट क्रश के बारे में जानकार उनके और उनके पति के बीच कुछ बात न हो जाए।

सेक्स को ना कहना

सभी महिलाओं को, उन सभी बातों के लिए और किसी भी चीज को 'ना' कहना सीखना चाहिए, जो उन्हें गलत लगता है या कोई भी ऐसा रिक्वेस्ट जिन पर उनका विचार करने का कोई मूड नहीं होता है। हालांकि, यह कहना आसान है। कभी-कभी, एक महिला को सेक्सुअल रिलेशन बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है, ऐसे में उसे अपने पति के आग्रह या अनुरोध को अस्वीकार करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इसका सीधा-सा कारण यह है कि भारतीय समाज में लड़कियों को इस सीख के साथ बड़ा किया जाता है कि एक पत्नी के रूप में उसका कर्तव्य होता है कि वह अपने पति को खुश रखे!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू