न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलकर भी पिता से नहीं कहनी चाहिए ये बातें, रिश्ते में आने लगेगी दूरियां

हर इंसान की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जो कि उम्र के साथ बढ़ती ही रहती हैं। एक पिता जिम्मेदारी निभाते हुए इस उम्मीद में अपने सारे इमोशन को छुपाए मेहनत करता रहता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 May 2023 8:38:30

भूलकर भी पिता से नहीं कहनी चाहिए ये बातें, रिश्ते में आने लगेगी दूरियां

हर इंसान की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जो कि उम्र के साथ बढ़ती ही रहती हैं। एक पिता जिम्मेदारी निभाते हुए इस उम्मीद में अपने सारे इमोशन को छुपाए मेहनत करता रहता है, कि एक दिन वह अपने बच्चे के साथ आराम से भरी जिंदगी बिता सकेगा, और अच्छी यादों को बना सकेगा। लेकिन आजकल के बच्चों के व्यवहार में काफी अंतर देखने को मिल रहे हैं और जाने-अनजाने में वे अपने पिता को कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जो बातें आपको कभी भूलकर भी उन्हें नहीं बोलनी चाहिए। ये बातें उन्हें आहत करते हुए रिश्तों में आई दूरियों का भी कारण बनती हैं। आप इन बातों को ध्यान में रखते हुए अपने पिता को दुखी होने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

fathers and sons,father-son relationships,parent-child communication,generation gap,inter-generational conflicts,fatherhood challenges,communication barriers,emotional disconnect,parenting styles,nurturing male relationships,building connections with adult sons,understanding generational differences,overcoming father-son conflicts,empathy and understanding,strengthening family bonds

चुप रहिए आपको कुछ नहीं पता

बच्चे अपने पिता को बड़े होने के बाद कई बातों में अपनी राय रखने पर चुप करा देते हैं, शायद वैसे ही जैसे कभी उन्हें अपने पिता द्वारा करवा दिया जाता था। लेकिन चाहे ये बात मजाक में ही क्यों न कही गई हो एक पिता का दिल इसे अपमान के तौर पर ही लेता है। बच्चे का यह कहना कि 'चुप रहिए आपको कुछ नहीं पता है' पिता को बूढ़े होने के साथ यह एहसास दिलाता है, कि अब इस घर में उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई है।

काश आप हमारे लिए ये कर पाते

आजकल के बच्चे अपनी लाइफस्टाइल को दूसरों के साथ बहुत जल्दी तोलने लग जाते हैं जैसे उनके किसी साथी या पड़ोसी के पास सब कुछ है, पैसा भी भरपूर है बिजनेस आदि सब अच्छा है। यदि आपके पास इन सभी चीजों में से किसी भी चीज की कमी है तो कभी भी आपको इन चीजों की शिकायत करते हुए अपने माता-पिता से ये नहीं कहना चाहिए कि काश आपने हमारे लिए ये किया होता। ऐसा कहना किसी भी माता-पिता को बहुत खराब लग सकता है।

fathers and sons,father-son relationships,parent-child communication,generation gap,inter-generational conflicts,fatherhood challenges,communication barriers,emotional disconnect,parenting styles,nurturing male relationships,building connections with adult sons,understanding generational differences,overcoming father-son conflicts,empathy and understanding,strengthening family bonds

आपने हमारे लिए किया ही क्या है

माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी राह पर लाने के लिए कई बार डांटते भी हैं, लेकिन आजकल के बच्चों को ये बात पसंद नहीं आती है और ऐसे में कभी गुस्से में बच्चों के मुंह से ये निकल जाता है कि आपने हमारे लिए किया ही क्या है। लेकिन आपको समझना चाहिए कि आपको जन्म देने के बाद पढ़ाया, अच्छा खानपान, अच्छे संस्कार, मतलब आपके लिए सबकुछ किया और अगर ऐसे में आप अपने माता-पिता से ये बात कहते हैं तो उन्हें काफी दुख पहुंच सकता है।

आपका जमाना चला गया

बच्चे मजाक में कई बार पापा से बोल देते हैं कि अब तो आपका जमाना चला गया। आप पिता को बात बोलकर बेशक अपसेट नहीं करना चाहते। लेकिन आपकी ये बात आपके पापा को काफी दुख दे कर सकती है। इसलिए पिता से ये बात मजाक में भी न बोलें।

fathers and sons,father-son relationships,parent-child communication,generation gap,inter-generational conflicts,fatherhood challenges,communication barriers,emotional disconnect,parenting styles,nurturing male relationships,building connections with adult sons,understanding generational differences,overcoming father-son conflicts,empathy and understanding,strengthening family bonds

आपकी नजर तो मेरे पैसों पर है

जब बच्चा बढ़ा होकर, अच्छी शिक्षा लेकर नौकरी करने लगता है तो उसके पास पैसे आने लगते हैं। ऐसे में कई बच्चे अपने घर पर माता-पिता को पैसे देने की जगह पर उन्हें खुद पर खर्च करना पसंद करते हैं। वहीं, जब माता-पिता कभी उनसे उनकी सैलरी कितनी है, उन्हें सैलरी कब मिलती है जैसे सवाल पूछते हैं, तो उन्हें लगता है कि माता-पिता उनसे पैसे मांगने वाले हैं। ऐसे में कई बार बच्चे ये बोल देते हैं कि आपकी नजर मेरे पैसों पर है। लेकिन ऐसा कभी भूलकर भी नहीं बोलना चाहिए।

न करें जमाने से तुलना

कई बार बच्चे पिता के सजेशन को इग्नोर कर देते हैं और तर्क देने हुए कहते हैं कि पिताजी आपका जमाना चाला गया है और हमारे जमाने की बात आप समझ पाएंगे नहीं। आपका ये तर्क बिल्कुल बेबुनियाद है क्योंकि जमाना चाहे कोई भी हो मगर बड़ो का एक्सपीरियंस लाइफ में हमेशा सही रास्ता दिखाने में मदद करता है।

fathers and sons,father-son relationships,parent-child communication,generation gap,inter-generational conflicts,fatherhood challenges,communication barriers,emotional disconnect,parenting styles,nurturing male relationships,building connections with adult sons,understanding generational differences,overcoming father-son conflicts,empathy and understanding,strengthening family bonds

आपका दिमाग भी बूढ़ा हो गया है

यह हो सकता है कि आपको पापा के कुछ ख्याल पसंद न आएं। मगर ख्याल या सोच कभी बूढ़े नहीं होते हैं। हर प्रकार के सोच ख्यालात की जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए कभी भी किसी के ख्यालात की उम्र के साथ तुलना न करें। ऐसी बातें कहना अच्छी बात नहीं है। आप लॉजिक के साथ सोचिए तो पता चलेगा कि कभी भी दिमाग बूढ़ा नहीं होता। अपने पिता की बातों को सोचने और समझने की कोशिश करें। मगर उनको इस तरह बोलकर दुखी न करें।

आपने बच्चों को बिगाड़ दिया है

रिटायरमेंट के बाद हर बूढ़ा व्यक्ति अपना बचा हुआ समय अपने नाती पोते के साथ खेलते हुए बिताने का ख्वाब देखता है। ताकि वह एक बार फिर अपना बचपन और अपनी जवानी को जी सके। ऐसे में कई बार वह अपने घर के बच्चों को ज्यादा लाड़ प्यार करने लगते हैं, जिससे बच्चे ज्यादा बदमाश हो जाते हैं। अब यदि आप अपने पिता पर बच्चों को बिगाड़ने का आरोप लगा दें, तो उनका मन उदास हो सकता है और फिर वह खुद को सबसे दूर कर सकते हैं।

आप मुझे नहीं समझेंगे

आजकल की युवा पीढ़ी के बच्चे अक्सर अपने माता-पिता को ये कहते हुए नजर आएंगे कि आप हमारे जमाने के नहीं हैं। आप हमें नहीं समझेंगे या आजकल की बातें आपकी समझ में नहीं आएंगी। लेकिन ये बात बोलने से पहले आपको समझना होगा कि आपके माता-पिता ने आपसे ज्यादा जीवन जिया है और आपसे ज्यादा दुनिया देखी है। इसलिए ‘आप नहीं समझेंगे’ ऐसा हमें अपने माता-पिता को कभी नहीं बोलना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे, लेकिन आज कौन चुप है?' अमित शाह पर संजय राउत का तीखा हमला
'इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे, लेकिन आज कौन चुप है?' अमित शाह पर संजय राउत का तीखा हमला
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल लगाना है फायदेमंद, जानिए किस तेल का इस्तेमाल पहुंचा सकता है सबसे ज्यादा लाभ
आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल लगाना है फायदेमंद, जानिए किस तेल का इस्तेमाल पहुंचा सकता है सबसे ज्यादा लाभ
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल