न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके पति के साथ ऑफिस में करती है कोई कलीग फ्लर्ट, बात बढ़ने से पहले ही करें ये काम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप इस स्थिति को अच्छे से हैंडल कर पाएंगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 3:23:05

क्या आपके पति के साथ ऑफिस में करती है कोई कलीग फ्लर्ट, बात बढ़ने से पहले ही करें ये काम

रिलेशनशिप की मजबूती आपसी भरोसे पर टिकी होती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब कोई तीसरा आपकी रिलेशनशिप में घुसने की कोशिश करता हैं और वह तब कामयाब हो जाता हैं जब आप अपने पार्टनर पर ध्यान नहीं देते हैं। महिलाओं के सामने ऐसी परेशानी उनके पति को लेकर कई बार आती हैं जब ऑफिस में कोई कलीग उनसे फ्लर्ट करती हैं। ऐसे में बात आगे बढ़े इससे पहले ही महिलाओं को कुछ काम करने की जरूरत हैं ताकि आपके पति किसी भी तरह रास्ता ना भटके। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप इस स्थिति को अच्छे से हैंडल कर पाएंगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

what to do if  any colleague flirt with your husband in the office,mates and me,relationship tips

अपने पति से बात करें

अपने पति पर शक करने के बजाय खुलकर आप उनसे बात करें और पूरी बात न बताने के बारे में भी पूछें। अगर आपके पति का कलीग के फ्लर्ट में कोई इंटरेस्ट नहीं होगा, तो वह आपसे बात करने में झिझक नहीं महसूस करेंगे बल्कि आराम से इस बारे में बात करेंगे। यहां तक कि ऐसी स्थिति में वह आपसे सॉरी भी कह सकते हैं। वहीं अगर आपके पति ने पहले से ही आपको बताकर रखा है और आप दोनों ही परेशान हैं, तो आप भी उस महिला से बात करें और उसे वॉर्निंग देकर दूर रहने को कहें।

पति को खुलकर बात करने का दें मौका

अपने पति और अपने बीच में ऐसा माहौल बनाएं जिससे वो आपसे हर मुद्दे पर खुलकर बात कर सकें। उन्हें किसी भी बात को आपसे शेयर करने में कोई झिझक न हो। ऐसा कर के न सिर्फ आप उनके दिल में एक स्पेशल जगह बना लेंगी बल्कि वो आपसे एक दोस्त की तरह अपनी दिल की सारी बातें करने में किसी तरह की कोई झिझक नहीं महसूस करेंगे।

दोस्ती का रिश्ता मजबूत बनाएं

आपको यह समझना होगा कि पति-पत्नी के बीच फ्रेंडशिप का रिश्ता जरूर होना चाहिए, जिसे समय के साथ मजबूत भी होते रहना चाहिए। अगर कोई महिला आपके पति के साथ फ्लर्ट कर रही है और आपके पति ने इस बारे में आपको नहीं बताया है तो आप उनसे अपना रिश्ता मजबूत करें। फिर धीरे से इस बारे में पूछें। हो सकता है कि आपके बीच कम्यूनिकेशन गैप के कारण वह आपको ये बात न बता सके हों। पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होने के बाद आपके हस्बैंड की कलीग खुद ही उनके साथ फ्लर्ट करना बंद कर सकती है।

what to do if  any colleague flirt with your husband in the office,mates and me,relationship tips

क्वालिटी टाइम करें स्पेंड

मैरिज लाइफ में कई बार आप ढेरों काम के बीच खुद के लिए टाइम निकालना भूल जाते हैं और ऐसे में कपल्स का रिश्ता कमजोर होता चला जाता है। अपना मजाकिया अंदाज अपने पति के सामने बरकरार रखें और उनके साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करें। अगर आपको पति भी कलीग के फ्लर्ट से परेशान हैं, लेकिन अपने रिश्ते को देखते हुए आपको डर है तो इसके लिए आप दोनों को ही अपने प्यारभरे रिलेशनशिप पर ध्यान देना होगा। तब ही उसमें किसी तीसरे के आने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

भरोसा बनाए रखें

हमेशा कहा जाता है भरोसा और विश्वास हर रिश्ते की नींव होता है। अपने पति पर बेवजह शक न करें, बल्कि उनसे बात करने के बारे में सोचें। किसी भी तरह का शक होने पर किसी दूसरे से कंफर्म न करें, बल्कि पति से बात करें। अगर वह टालमटोल करें, तब इस पर सीरियस होकर घरवालों को भी इस बारे में बताएं। लेकिन पहले हस्बैंड को यह बताएं कि आप उनपर कितना भरोसा करती हैं। वह आपका उनपर इतना विश्वास देखकर खुद ही फ्लर्ट करने वाली महिला को पूरी तरह से इग्नोर करना शुरू कर देंगे।

पति के साथ बिताएं समय

अपने पति के साथ समय बिताना आपके लिए बहुत ज़रूरी है। कोई तीसरा आपके बीच में तभी जगह बनाने में कामयाब होता है जब आप दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग और प्यार खत्म होने लग जाता है ऐसे में कोई भी कलीग आप दोनों के बीच आने की कोशिश करे उससे पहले अपने पति के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं और क्वालिटी टाइम ज़रूर स्पैंड करें ताकि आपके प्यार की चमक हमेशा बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती