न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डगमगाने ना दे अपने रिलेशनशिप की नैया, इन 6 तरीकों से जीतें पार्टनर का भरोसा

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिससे अपने पार्टनर को भरोसा दिलाए कि वो आपके जीवन में बहुत महत्व रखते हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 3:58:13

डगमगाने ना दे अपने रिलेशनशिप की नैया, इन 6 तरीकों से जीतें पार्टनर का भरोसा

रिलेशनशिप की नांव भरोसे और विश्वास की पतवार से चलती हैं। दोनों पार्टनर में से किसी एक का भी विश्वास कम होता हैं तो रिलेशनशिप की नैया डगमगाने लगती हैं जिसे सही समय पर संभाला नहीं जाए तो डूबने से बचा पाना मुश्किल हो जाता हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि अपने रिश्ते में पार्टनर का भरोसा जीता जाए और रिश्ते की नींव को मजबूत किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिससे अपने पार्टनर को भरोसा दिलाए कि वो आपके जीवन में बहुत महत्व रखते हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता हैं। तो आइये जानते हैं रिश्ते में विश्वास और प्यार दोनों को कैसे मजबूत किया जाए।

relationship tips,relationship tips in hindi,trust in relationship

नजरें मिलाकर करें बातें

कहा जाता है कि जब कोई नजरें चुराकर बातें करता है तो इसका मतलब है कि उसके मन में कोई चोर है। ऐसा आपके पार्टनर को भी लग सकता है। ऐसे में जब भी आप अपने पार्टनर से किसी भी विषय पर बात करें तो उससे नजरों से नजरें मिलाकर बात करें। इससे वह न केवल आपकी बातों पर भरोसा करेगा बल्कि आप पर उसका विश्वास और मजबूत हो जाएगा।

छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना जरूरी

यदि पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखा जाए तो इससे पार्टनर का न केवल आप पर प्यार बढ़ेगा बल्कि विश्वास भी कायम होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके पार्टनर को आइसक्रीम खाना पसंद है या मूवी देखना पसंद है तो आप हफ्ते में एक या दो बार उसकी पसंद का काम करें। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार और भरोसा दोनों बढ़ेगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,trust in relationship

अधूरी बातें करना है गलत

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए और उस पर भरोसा कायम करने के लिए अपने पार्टनर से सही और पूरी बात करना जरूरी है। अगर आप उससे अधूरी बात करेंगे या पूरी बात कहे बिना ही चले जाएंगे तो इससे उसे लगेगा कि आप कुछ छुपा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है अपने पार्टनर को सभी मुद्दों के बारे में बताएं और पूरी बातें करें।

उनके साथ मिलकर करें फैसला

अगर फैसला आप दोनों के जीवन से जुड़ा है या फैसले से आपका और आपके पार्टनर का जीवन प्रभावित हो सकता है तो ऐसे फैसले मिल कर लें। व्यक्तिगत तौर पर कोई फैसला ना करें। इससे आपके साथी का भरोसा आप पर कम हो सकता है। मिलकर फैसला लेने से न केवल पार्टनर को लगेगा कि आप उसकी भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं बल्कि उसका विश्वास भी बढ़ेगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,trust in relationship

अपनी वादों को जरूर निभाएं

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे वादे करके उन्हें भूल जाते हैं। ऐसा करने से साथी का विश्वास डगमगा जाता है। जब भी आप अपने साथी से किसी भी तरीके का वादा कर रहे हैं जैसे उसे मूवी दिखाने का वादा या उसके साथ बाहर घूमने जाने का वादा तो उसे जरूर पूरा करें और अगर आप किसी कारणवश अपना वादा नहीं पूरा कर रहे हैं तो अपने साथी को परिस्थिति के बारे में बताएं।

झूठ का ना लें सहारा

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें। हमेशा उसे सही जानकारी दें। अगर आपके पार्टनर को पता चला कि आप उससे झूठ बोल रहे हैं तो उसका विश्वास आप पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में किसी भी चीजं के लिए झूठ का सहारा ना लें और अपने पार्टनर से हमेशा सच बोलें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन