न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ननद से रिश्ता बनाना चाहती हैं मजबूत, रखें इन बातों का खास ख्याल

हमारा देश अपने रिश्तों के लिए जाना जाता हैं जहां शादी केवल दो लोगों का मेल नहीं होता है, जबकि इसे दो परिवारों का संगम माना जाता है। जब शादी करके कोई लड़की अपने नए परिवार में आती हैं तो उसे पति के साथ अपने दूसरे रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 1:41:13

ननद से रिश्ता बनाना चाहती हैं मजबूत, रखें इन बातों का खास ख्याल

हमारा देश अपने रिश्तों के लिए जाना जाता हैं जहां शादी केवल दो लोगों का मेल नहीं होता है, जबकि इसे दो परिवारों का संगम माना जाता है। जब शादी करके कोई लड़की अपने नए परिवार में आती हैं तो उसे पति के साथ अपने दूसरे रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं ताकि आप इसे अच्छे से निभा पाए। ऐसा ही एक अनूठा रिश्ता होता है ननद-भाभी का जो दोस्ती के रिश्ते के लिए भी जाना जाता हैं। किसी भी रिश्ते की देखभाल छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर की जाती है जिसमें की गई लापरवाही रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से ननद-भाभी का रिश्ता मजबूत बनता हैं। आइये जानें ये टिप्स...

strong relation with sister-in-law,relationship tips

एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएं

शादी से पहले जैसा आप अपनी बहन या सहेलियों के साथ समय गुजारा करती थीं, उसी तरह शादी के बाद आप अपनी ननद के साथ समय गुजार सकती हैं। लड़कियों को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अपनी ननद के साथ रिश्ता मजबूत बनाएं रखने के उनके साथ शॉपिंग जाएं। इसके अलावा उनके साथ अलग से कहीं घूमने का प्लान भी बनाएं। इससे आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। इस दौरान, आप उनकी पसंद-नापसंद के साथ-साथ अपने ससुराल वालों के बारे में भी बहुत-सी बातें जान सकती हैं, जिनकी मदद से आप ससुराल के दूसरे सदस्यों के भी बहुत करीब आ सकती हैं। ननद भाभी के रिश्ते में मिठास लाने के लिए साथ समय बिताना जरूरी है। अगर आप एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच संबंध और मधुर होगा।

दोस्ती का व्यवहार बनाए रखें

अपनी ननद से दोस्ती का रिश्ता बनाने की कोशिश करें। उनके साथ शॉपिंग पर जाएं, कभी बाहर डिनर पर या फिर घूमने के लिए जाए। उनके और अपने बीच किसी तरह की दीवार न बनने दें। उन्हें यह दिखाएं कि वह आपके लिए कितनी खास है। उनके साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। जब आप रिश्ते में बैलेंस बनाए रखना शुरू करेंगे तो आपका बॉन्ड अपने आप स्ट्रॉन्ग होता चला जाएगा। आपकी ननंद के साथ किया गया व्यवहार आपके पति और आपके ससुराल वालों की नजरों में भी आपका मान बढ़ाएगा।

गलतियों को छिपाएं

गलतियां किसी से भी हो सकती हैं। इसलिए, अगर आपकी ननद गलती करें, तो उसका हल्ला न बनाएं। बल्कि, अगर आप उस गलती को ठीक कर सकती हैं, तो उसे ठीक करने में उनकी मदद करें या फिर इसके लिए आप अपने पति की भी मदद लें सकती हैं। ननद भाभी के रिश्ते में छोटी-मोटी गलतियां चलती है, ऐसे में एक-दूसरे का साथ दें और गलतियां छिपाएं।

strong relation with sister-in-law,relationship tips

उनके सपनों को नई उड़ान दें

अगर आप ये जानती हैं कि आपकी ननद जिंदगी में कुछ बनना चाहती है या कुछ करना चाहती है, तो उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करें। ऐसा करके आप उनके भविष्य को एक नया रूप दे सकती है। इससे उनके दिल में आपके लिए जगह बनने लगेगी और वह भी आपको अपना मान पाएंगी। जब वह देखेंगी कि आप उनकी भावनाओं की कितनी कद्र करती हैं, तो वह भी आपके साथ ऐसा ही करेंगी।

उनकी राय लें

जाहिर सी बात है कि नए घर के नियमों-कानून को बहुत जल्दी नहीं समझा जा सकता है। इसलिए, घर के नियम-काननू क्या कहते हैं, इस बारे में अपनी ननद से पूछ सकती हैं। घर में किसे क्या खाना पसंद है, इसके बारे में भी अपनी ननद की मदद ले सकती हैं।

प्यार दिखाने में न बरतें कोताही

अगर आपकी ननद की तबीयत खराब हो या वह किसी वजह से उदास हों, तो उन्हें यह दिखाएं कि आप उनकी परवाह करती हैं। उनके लिए चॉकलेट, आइसक्रीम, कॉफी या चाय लेकर जाएं और उनका हाल पूछें। आपके ऐसा करने से उनका मूड ठीक हो सकता है। अगर वह किसी प्रॉब्लम में हैं, तो उनकी परेशानी को सुलझाने में उनकी मदद करें। ऐसा करके आप उन्हें बता सकती हैं कि आपको उनकी कितनी परवाह है।

उन्हें मेहमान होने का एहसास ना दिलाएं

अपनी ननद को कभी भी यह एहसास ना दिलाए कि वह आपके घर में एक मेहमान हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये घर आपके आने से पहले उनका भी था और आज भी है इसलिए जब भी वह आपके पास आएं उन्हें मेहमानों की तरह ट्रीट ना करें। आपको यह बात समझनी होगी कि आपका ससुराल जितना आपका है उतना ही आपकी ननद का भी है। अगर वह अक्सर वहां आती है तो इस बात से इरिटेट होने के बजाय ऐसा मानें कि आपकी अपनी बहन आपसे मिलने आई है। फिर देखिए कैसे आपका और उनका बॉन्ड मजबूत बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती