न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे में छुपी हुई प्रतिभा को पहचानें इस तरह, लाएं इसमें और निखार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चे में छुपी हुई प्रतिभा को पहचानने में आसानी होगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 4:26:23

बच्चे में छुपी हुई प्रतिभा को पहचानें इस तरह, लाएं इसमें और निखार

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में ऐसे मुकाम पर पहुंचे जहां सभी उसकी तारीफ करें। ऐसे में जरूरू हैं कि बच्चों का जो टैलेंट हैं उसे निखारा जाए ताकि वह ख्याति प्राप्त कर सकें। हर बच्चे में एक अद्भुद प्रतिभा होती हैं, बस जरूरत होती हैं उसकी पहचान करके उसे आगे बढ़ाने की। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हो जाती हैं कि बच्चे की आगे की पढ़ाई और भविष्य को देखते हुए उसके टैलेंट को पहचाना जाए और उसको उसकी रुचि के अनुसार ही आगे बढ़ाया जाए। इसको समझने के लिए बच्चे को थोड़ा समय देना होगा वो भी नियम से। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चे में छुपी हुई प्रतिभा को पहचानने में आसानी होगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to recognize the hidden talent of your child,mates and me,relationship tips

सर्वप्रथम बच्चे की रुचि की ओर ध्यान दीजिए

बच्चे की छुपी हुई प्रतिभा को पहचानने के लिए सबसे पहले उसकी रुचि की ओर ध्यान दीजिए। वह किस तरह की एक्टिविटीज करता है। किस चीज में, किस विषय की पढ़ाई में उसको सबसे ज्यादा रुचि है, उसको गौर से देखिए। बच्चे की छुपी हुई प्रतिभा को पहचानने का यह सबसे अच्छा तरीका है। जब बच्चा अपनी इच्छा के अनुसार कुछ क्रिएटिव करता है तो वह उस कार्य में धीरे-धीरे परफेक्ट होता चला जाता है। इसलिए किसी भी बच्चे के टैलेंट को पहचानने के लिए उसकी रुचि का आपको पता होना चाहिए।

बच्चे के क्रियाकलाप पर ग़ौर करें

जब बच्चा घर में खेल रहा होता है, तब उसकी गतिविधियों पर ग़ौर करें। क्या वह खेलने की बजाय एक किनारे में रहना पसंद करता है? क्या वह अक्सर दीवारों पर लिखता रहता है? सबसे पहले बच्चे की हॉबी ढूंढ़ें। यह पहला स्टेप है। फिर उसे हॉबी के साथ एंजॉय करने दें। बच्चों को क्या अच्छा लगता है? वे क्या चुनते हैं? वे दोस्तों के साथ किस तरह और कितना घुलते-मिलते हैं? इन सारी बातों से आप बच्चे की स्ट्रेन्थ जान पाएंगे।

प्रेरित करना है जरूरी

हुनर पहचानने का सबसे जरूरी कदम ये है कि आप बच्चे के किए हुए हर काम को लेकर इंकरेज (encourage) जरूर करें। उसे प्रेरित करें कि वो जो भी करना चाहता है उसे आगे भी करता रहे। कभी दुनिया क्या कहेगी,या इस काम के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं। जैसी बातें करके बच्चे को रोकें ना। अब तो ऐसे कई उदाहरण है जहां गरीबी से निकल कर लोग ऊंचाइयों पर पहुंचें हैं।

tips to recognize the hidden talent of your child,mates and me,relationship tips

एक्सपेरिमेंट करें

अपने बच्चे को कई चीज़ें, जैसे- बुक्स, इनसाइक्लोपीडिया, पज़ल्स आदि के बारे में बताएं। यदि वह कोई विशेष क्लास करना चाहता है, तो मना न करें। बड़े-बड़े शहरों में एक्टिविटी सेंटर होते हैं, जहां स्केटिंग से लेकर डांसिंग तक और गायन से लेकर पपेट मेकिंग तक, ढेर सारी चीज़ें सिखाई जाती हैं। उसे वहां अवश्य डालें, इससे आप उसकी रुचि जान पाएंगे।

पूछें क्या है उसे पसंद

बच्चा खुद भी रुचि ले इसके लिए जरूरी है कि वो अपने दिल की बात आपसे से कहे। वो बताए कि उसने जो एक्टिविटी की,उसमें से उसे कौन सी पसंद आई। क्योंकि सिर्फ आपके सोचने से कुछ नहीं होगा बल्कि बच्चे को भी उसी तरह से सोचना होगा तब ही बात बनेगी। उससे पूछें ऐसी कौन सी एक्टिविटी है,जिसे करके उसे कोई टेंशन नहीं होती बल्कि सिर्फ खुशी होती है।

समय दें

कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें तुरंत ही सफलता चाहिए होती है। जैसे ही वे क्रिकेट बैट उठाते हैं। उन्हें तुरंत ‘तेंदुलकर’ बनना होता है। ध्यान रहे, हर टैलेंटेड व्यक्ति की सफलता के पीछे घंटों, महीनों और सालों की मेहनत होती है, इसलिए समय दें। यदि 5 या 6 महीने बाद भी बच्चा आगे नहीं बढ़ पाता या रुचि नहीं लेता, तो वहां से उसे निकालना ही बेहतर है।

tips to recognize the hidden talent of your child,mates and me,relationship tips

बच्चे की छुपी प्रतिभा को निखारने की कोशिश करें

हर बच्चे में अपने अलग – अलग गुण होते हैं। उनकी अलग – अलग अपनी खासियत होती है। कोई भी बच्चा ऐसा नहीं होता जो अपने आप में किसी तरीके से खास ना हो। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसकी प्रतिभा को पहचान पाते हैं या नहीं। आप किसी तरह की जोर-जबरदस्ती बच्चे से मत कीजिए। उसको अपनी रुचि के अनुसार फील्ड का चयन करने दीजिए। जब वह पूरे मन से, दिल लगाकर अपने काम को करेगा तो वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ता ही चला जाएगा। इसलिए अपने बच्चे की छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए उसे प्रोत्साहित कीजिए।

सपने देखना जरूरी है

बच्चों को बताएं कि सपने देखना बहुत जरूरी है। सपने देखे बिना जिंदगी बिलकुल भी आसान नहीं होगी। सपने देखेंगे तब ही तो उन्हें पूरा करेंगे। इसलिए बच्चों को बातों-बातों में ही बताएं कि सपने देखना बहुत जरूरी है। वो अगर फ्यूचर के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं तो आप उन्हें एक नजरिया दीजिए। उन्हें समझाइए कि वो अपनी पसंद के हिसाब से सपने देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती