न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मदर्स डे स्पेशल : इन टिप्स की मदद से बनाएं मां का दिन खास

।अगर आप मदर्स डे को खास बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा। इस लेख में हम आपको इस दिन को खास बनाने के टिप्स बताएंगे। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप भी इस दिन को शानदार बना सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 May 2022 10:26:32

मदर्स डे स्पेशल : इन टिप्स की मदद से बनाएं मां का दिन खास

इस साल मदर्स डे 8 मई को मनाया जाएगा। इस धरती पर एक ऐसी महिला है जो दुनिया में जीना और लड़ना दोनों ही चीजें बेहद आसानी से अपने बच्चों सिखाती हैं। लेकिन आज के समय में कई लोग मां को अधिक समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अपनी भावनाओं को मां के प्रति जाहिर करने के लिए मदर्स डे से बेहतर और क्या हो सकता है।अगर आप मदर्स डे को खास बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा। इस लेख में हम आपको इस दिन को खास बनाने के टिप्स बताएंगे। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप भी इस दिन को शानदार बना सकते हैं।

tips to make your mother feel special,mates and me,relationship tips

पेडीक्योर

मदर्स डे पर आप अपनी मां को महंगे तोहफे देने की बजाय घर पर ही पेडीक्योर कर सकते हैं। निश्चित रूप से आपकी माँ को यह पसंद आएगा। पेडीक्योर करने से उनके पैरों की सफाई के साथ-साथ उनके शरीर को आराम भी मिलेगा। आइए जानते हैं घर पर पेडिक्योर कैसे करें

सामग्री

गुनगुने पानी का एक टब
नींबू का रस
शैम्पू
फुट स्क्रब, नेल क्लिपर, क्यूटिकल पुशर
क्यूटिकल क्रीम, क्लीन टॉवल, नेल फाइलर
मॉइस्चराइजर, कपास

तरीका


-पेडीक्योर करने के लिए सबसे पहले नाखूनों से नेल पॉलिश हटा दें। इसके बाद नाखूनों को अच्छी तरह साफ कर लें।

-अब नाखून को समान रूप से काट लें। फिर अब नेल फाइलर से नाखूनों को शेप दें।

-एक टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें माइल्ड क्लींजर या शैम्पू मिलाएं। इससे पैरों को आराम मिलता है।

-पैरों को गुनगुने पानी में भिगोने से आराम मिलता है। पैरों को कम से कम 15 मिनट तक पानी में रखें। इसके बाद इसे तौलिए से पोंछ लें।


tips to make your mother feel special,mates and me,relationship tips

मां को दें हेयर स्पा

मॉम हमेशा हमारी हर छोटी-बड़ी बात पर खास ध्यान देती हैं, लेकिन इस बीच वह अपना ख्याल नहीं रख पाती हैं। ऐसे में आप मदर्स डे पर अपनी मां को हेयर स्पा दे सकते हैं. इससे आपकी मां को अच्छा लगेगा। आइए जानते हैं घर पर हेयर स्पा कैसे करें।

सामग्री

तेल/
तौलिया
गरम पानी

तरीका

-हेयर स्पा करने के लिए सबसे पहले बालों में तेल लगाकर अच्छे से मसाज करें।
-इसके बाद तौलिए को गुनगुने पानी में भिगो दें।
-अब इस तौलिये को पूरे बालों में लपेट कर अच्छे से ढक लें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही लपेट कर रख दें। फिर उसके बाद बालों को धो लें।

tips to make your mother feel special,mates and me,relationship tips

रात का खाना

अक्सर हमारे घरों में खाना मां ही बनाती है। मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप डिनर बनाकर अपनी मां को दिलासा दे सकते हैं. आप रात के खाने के लिए अपनी माँ की पसंदीदा डिश बना सकते हैं। इसके अलावा आप बाहर से भी खाना मंगवा सकते हैं। यकीन मानिए आपकी मां को यह पसंद आएगा।

साथ में फिल्म देखें

आज की बिजी लाइफस्टाइल में मां के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिल रहा है। मदर्स डे पर आप अपनी मां के साथ बैठकर कोई अच्छी फिल्म देख सकते हैं। मां से बात करते हुए फिल्म देखने का मजा ही अलग है।

tips to make your mother feel special,mates and me,relationship tips

ग्रीटिंग कार्ड

ग्रीटिंग कार्ड मां के प्रति स्नेह प्रकट करने का एक अच्छा तरीका है, अपने हाथों से कुछ बेहतरीन तोहफा बनाकर उन्हें गिफ्ट करना हमेशा बहुत खास होता है। जी हां, अगर आप भी इस मदर्स डे अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपनी माँ को खुश करना चाहते तो हम लाये हे कार्ड बनाने का आसान तरीका

सामग्री

कार्डबोर्ड-1
पेंसिल- 1
पेंट ब्रश- 1
पेंट कलर- पसंद के अनुसार
तस्वीर-मां के साथ

बनाने का तरीका

- मदर्स डे ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक कार्डबोर्ड या स्क्रैपबुक पेपर लीजिए।
- इसके बाद कार्डबोर्ड को बीच से बराबर मोड़ दीजिए और ऊपर वाले हिस्से पर कुछ खूबसूरत तस्वीर बना दीजिए।
- अब बीच में मां के साथ अपनी तस्वीर को अच्छे से चिपका दीजिए और अपनी मां के बारे में कुछ अच्छे शब्द लिखें।
- आप चाहें तो अंदर के हिस्से में भी आप पेंटिंग्स कर सकते हैं
- इसके बाद इसे लिफाफा में डालकर मां को गिफ्ट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत