न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों को ध्यान रख भाई-बहन बनाए अपने रिश्ते को मजबूत, कभी नहीं आएगी दूरियां

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 2:47:19

इन बातों को ध्यान रख भाई-बहन बनाए अपने रिश्ते को मजबूत, कभी नहीं आएगी दूरियां

वर्तमान समय में कोई भी रिश्ता हो उसमें खटास आने में देर नहीं लगती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं भाई-बहन के रिश्ते की जिसका त्यौहार रक्षाबंधन आने वाली 11 अगस्त को मनाया जाना हैं। रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता हैं। लेकिन आज के समय में आपको कई ऐसे भाई-बहन देखने को मिल जाएंगे जो सिर्फ नाम से जुड़े हुए हैं लेकिन दिल से नहीं। इसका कारण बनता हैं शुरुआत से ही आपकी कुछ गलतियां। कई बार जाने- अनजाने में की गई गलतियों से भाई-बहन के रिश्तें में दूरियां आनें लगती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to make brother sister relationship strong,mates and me,relationship tips

रिश्ते में हो सम्मान

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे के लिए सम्मान होना जरूरी है। भाई बहन को भी एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। बहन की जिम्मेदारी है कि वह भाई का सम्मान करें तो भाई की इच्छाओं और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कोई काम करना चाहिए। दोनों को एक दूसरे की बातों पर अमल करना चाहिए।

प्यार को जताते रहें

भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। अक्सर दोनों में लड़ाई-झगड़ा होने के गहरा प्यार भी दिखाई देता है। मगर इस रिश्ते में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपना प्यार ठीक से नहीं जता पाते है। मगर ऐसा न कर हमेशा एक-दूसरे के साथ दोस्ती भरा रिश्ता बनाना चाहिए। समय-समय पर बहनों को भाइयों के लिए उनकी फेवरेट डिश बनाकर खिलानी चाहिए। इसके साथ ही भाइयों को भी उन्हें कोई उपहार देकर अपना प्यार जताना चाहिए।

रोक टोक न करें

अक्सर देखा जाता है कि बहन छोटी हो या बड़ी, भाई हमेशा ही उनपर रोक टोक करते हैं। भले ही भाई को अपनी बहन की चिंता होती है, इस कारण वह बहन की अधिक केयर करने के लिए उन पर बंदिशे लगाने लगते हैं। लेकिन अधिक रोक टोक आपके रिश्ते के बीच दीवार बन सकती है। ऐसा ही बहनों को भी भाइयों के साथ करना चाहिए। भाई की निगरानी करना, उसे रोकना टोकना या उसकी आजादी में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करना गलत है।

सबके सामने न डांटे

कई बार भाई या बहन एक दूसरे पर किसी बात पर गुस्सा हो जाते हैं और सबके सामने उन्हें डांट देते हैं। इससे आपके भाई या बहन को बुरा लग सकता है। कितना भी गुस्सा क्यों न हों, सबसे के सामने भाई या बहन पर गुस्सा निकालने से बेहतर है कि अकेले में उनसे बात करें और समझाएं।

tips to make brother sister relationship strong,mates and me,relationship tips

न करें सोशल मीडिया में पीछा

आज के समय में हर भाई-बहन की लड़ाई का मुख्य कारण सोशल मीडिया हैं। असल में बहुत से लोगों को अपने छोटे भाई व बहन का सोशल अकाउंड पर निगरानी रखने की आदत होती है। खासतौर पर भाई अपनी बहनों के सभी पोस्ट और फ्रेंड्स लिस्ट को चैक कर उससे जुड़े सवाल बहनों से पूछते हैं। मगर ऐसा करना गलत होता है। हमेशा याद रखें कि यह उनकी जिंदगी है। इसलिए उन्हें उनके हिसाब से बीताते की पूरी आजादी होनी चाहिए। हां, आप उन्हें सोेशल मीडिया के बारे में सही-गलत की पहचान जरूर करवा सकते हैं।

परेशानियों को साझा करें

कई बार ऐसा होता है कि छोटे भाई और बहन अपने बड़े भाई से बातें शेयर करने से डरते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। कोई भी समस्या आए, तो उसे शेयर करना चाहिए। आप अपनी बात शेयर करेंगे तो वे जरुर आपकी समस्या का कोई न कोई हल निकालने का प्रयास वह करेंगे।

पसंद नापसंद का रखें ख्याल

भाई बहन को एक दूसरे की पसंद नापसंद के बारे में बता होना चाहिए। कई बार एक दूसरे की पसंद का ध्यान न रखने और उनकी पसंद के खिलाफ कुछ काम करने से मनमुटाव हो सकता है। बहन या भाई की खुशी का ख्याल रखें।

नियमित बातचीत

नियमित रूप से बातचीत किसी भी रिश्ते को मजबूती प्रदान करती है। दूर रहते हैं तो खाली समय मिलने पर फोन से अपने भाई और बहन से बातचीत कर आप पुरानी बातें और समय के अलावा मस्ती-मजाक के बारे में बात कर सकते हैं। सप्ताह में एक या दो बार बात करने की योजना आप बना सकते हैं। वीडियो कॉलिंग एप की मदद से भी आप बातचीत करते हुए उनसे जुड़े रह सकते हैं। इससे आपके रिश्ते हमेशा बने रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत